राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक बने ‘आप’ के राष्ट्रीय महासचिव, पंजाब-गुजरात के थे प्रभारी, अब 2024 की संभालेंगे कमान

आम आदमी पार्टी ने अपने राज्य सभा सांसद संदीप पाठक को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है. संदीप पाठक पार्टी के पंजाब और गुजरात चुनाव प्रभारी थे. गुजरात विधानसभा चुनाव में मिले मतों की बदौलत आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के योग्य हो गई है. जिसके बाद ही आम आदमी पार्टी ने संदीप पाठक को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के रूप में नियुक्त करने का फैसला लिया है. इस फैसले की जानकारी खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी.

‘आप’ ने जानकारी दी है कि डॉक्टर संदीप पाठक को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री होने के साथ-साथ पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के स्थायी आमंत्रित सदस्य भी होंगे. बताया जा रहा है कि पार्टी ने ये फैसला 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लिया है.

Latest news

Related news