दिल्ली में लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन 30 रास्तों से बनाएं दूरी एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

नई दिल्ली । दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के चलते सोमवार को नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 30 प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात नियंत्रित करने और जरूरत के अनुसार डायवर्जन लागू करने की तैयारी की है। ये प्रतिबंध 12 अक्टूबर को सुबह छह बजे से लागू होंगे। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना पहले से बनाएं और निर्धारित समय से पहले घर से निकलें। ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक निम्न मार्ग पर यातायात प्रभावित हो सकता है. भैरों रोड, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद गोलचक्कर, मदरसा टी-प्वाइंट, सम्राट होटल गोलचक्कर, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रासिंग और भीकाजी कामा प्लेस के नीचे भी यातायात नियंत्रित किया जा सकता है।

Latest news

Related news