Delhi Metro Update नई दिल्ली : दिल्ली में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए यह जानकारी साझा की है.
पिछले दो दिनों से मेट्रो सेवाओं को लेकर असुविधा झेल रहे यात्रियों के लिए यह एक और अहम अपडेट है. ऐसे में घर से निकलने से पहले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी जाती है.
Service Update
Due to security reasons, the entry and exit at the following metro stations will remain closed from 06:00 AM till 04:00 PM on 12th October, 2026. Further the situation will be reviewed by the security agencies and necessary updates will be shared accordingly. However, interchange facility will remain available at all the concerned metro stations.
1. Patel Chowk
2. Janpath
3. Rajiv Chowk
4. Mandi House
5. Central Secretariat
6. Barakhamba Road— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 11, 2026
Delhi Metro Update: शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे प्रवेश और निकास द्वार
DMRC के अनुसार, 12 अक्टूबर को सुरक्षा कारणों से छह मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने का निर्णय लिया गया है. यह व्यवस्था सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक लागू रहेगी.
हालांकि, संबंधित स्टेशनों पर मेट्रो बदलने यानी इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इसका मतलब है कि यात्री निर्धारित स्टेशनों पर ट्रेन बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन के बंद प्रवेश और निकास द्वारों के कारण बाहर से प्रवेश करने या स्टेशन से बाहर निकलने में परेशानी हो सकती है.
सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा के बाद जारी होंगे अपडेट
मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी. DMRC ने कहा है कि समीक्षा के आधार पर जरूरत पड़ने पर आगे के अपडेट साझा किए जाएंगे.
यात्रियों को सलाह है कि वे यात्रा से पहले DMRC के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ताजा जानकारी देख लें. इससे स्टेशन बंद रहने की अवधि या व्यवस्था में किसी बदलाव की जानकारी समय पर मिल सकती है.

