तीन तलाक देकर विदेश भागने की कोशिश करने वाले डॉक्टर को दिल्ली पुलिस ने बैंगलुरु से किया गिरफ्तार

बैंगलुरु : दिल्ली पुलिस ने एक डॉक्टर को अपनी पत्नी को ‘तीन तलाक देने के आरोप में बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है,दिल्ली पुलिस के मुताबिक 40 वर्षीय व्यक्ति बेंगलुरु से ब्रिटेन जाने वाला था.जानकारी के मुताबिक तीन तलाक की घटना 13 अक्टूबर, 2022 को हुई, इस महीने की शुरुआत में 36 वर्षीय पीड़ित महिला ने पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में इसकी शिकायत दर्ज कराई.

जांच और टेक्निकल सर्विलांस के बाद यह पता लगा कि आरोपी बेंगलुरु एयरपोर्ट पर है. जहां से दिल्ली पुलिस ने उसे 9 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया.

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह 2018 में अपने पति से मिली थी, जिसके बाद दोनों ने 2020 में शादी कर ली, शादी के कुछ महीने बाद उसने पीड़िता से कहा कि वह कुछ परीक्षाओं की तैयारी करना चाहता है और इसलिए वह पढ़ाई के लिए दिल्ली में कहीं और रहना चाहता है.

महिला का आरोप है कि शादी के एक साल के अंदर ही आरोपी कल्याणपुरी इलाके के पूर्वी विनोद नगर में रहने के लिए चला गया और महिला लाजपत नगर में ही रह रही थी, वहां जाने के बाद से उसने महिला से बात करना कम कर दिया और जब पिछले साल अक्टूबर में महिला उससे मिलने के लिए कल्याणपुरी पहुचीं तो वो किसी और महिला के साथ था, वहां विवाद होने पर उसने महिला के साथ मारपीट की और उसे वहीं तीन तलाक दे दिया.

Latest news

Related news