Assembly election: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान देखने को मिला. एक तरफ जहां तमिलनाडु चुनाव में शाम 5 हजे तक 82.24% मतदान हुआ वहीं पश्चिम बंगाल में तो बंपर वोटिंग हुई और शाम 5 बजे तक 89.93% वोट पड़े.
Assembly election: पश्चिम बंगाल में हुई बंपर वोटिंग
इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया के मुताबिक, गुरुवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले फ़ेज़ में शाम 5 बजे तक 89.93 वोटिंग हुई. कुल 294 विधानसभा सीटों में से आज 152 में वोटिंग हुई. बंगाल में पहले फ़ेज़ की वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई.
रघुनाथगंज में सबसे ज़्यादा 95.64% वोटिंग हुई
पश्चिम बंगाल के रघुनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में शाम 5 बजे तक सबसे ज़्यादा 95.64% वोटिंग हुई.
बंगाल के लोग TMC से नाराज़ हैं-पीएम मोदी
वहीं भारी मतदान के बीच PM मोदी ने नादिया की एक रैली में TMC पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार बंगाल के लोग TMC से नाराज़ हैं और ममता बनर्जी की पार्टी कई शहरों में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी.
ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें किसी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें किसी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है, बल्कि वह सिर्फ केंद्र में भाजपा सरकार का अंत चाहती हैं.
हिंसा और EVM में गड़बड़ी से कई जगह प्रभावित हुआ बंगाल चुनाव
बंगाल चुनाव में कुछ इलाकों से झड़प और हिंसा की भी खबरें आईं. गुरुवार सुबह मुर्शिदाबाद ज़िले के नौदा में एक ब्लास्ट में कई लोगों के घायल होने के बाद TMC और AUJP कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई. एक वीडियो में, AUJP चीफ़ हुमायूं कबीर भी TMC कार्यकर्ताओं से लड़ते हुए दिखे.
बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले में एक बम ब्लास्ट की घटना की खबर मिली, जिसके बाद AUJP के हुमायूं कबीर ने घटनास्थल का दौरा किया. लेकिन, उनके दौरे की वजह से TMC कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई. पोलिंग के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनाव बढ़ने पर स्थिति को कंट्रोल करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। पुलिस को भीड़ को हटाने के लिए हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा, लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार किया कि स्थिति हाथ से बाहर थी.
न्यूज़ एजेंसी PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि गुरुवार को पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर EVM में गड़बड़ी की वजह से भी वोटिंग में रुकावट आई.
पुरुलिया के बुधपुर गांव में तो कथित EVM खराबी को लेकर गांववालों और सेंट्रल फोर्स के बीच झड़प हो गई.
VIDEO | West Bengal Polls 2026: Clashes erupt between villagers and central forces over an alleged EVM malfunction in Budhpur village in Purulia.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7)#AssemblyPollsWithPTI#WestBengalPollsWithPTI pic.twitter.com/C79idHzki6
— Press Trust of India (@PTI_News) April 23, 2026
तमिलनाडु में शाम 5 बजे तक 82.24 प्रतिशत हुई वोटिंग
वहीं, तमिलनाडु में शाम 5 बजे तक 82.24 प्रतिशत वोटिंग हुई है. नमक्कल के कुमारपालयम-97 में सबसे ज़्यादा 90.98 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि सबसे कम तिरुनेलवेली ज़िले के पलायमकोट्टई में 66.71 प्रतिशत वोटिंग हुई.
TVK ने वोटर्स के लिए ट्रांसपोर्ट की कमी को मुद्दा बनाया, EC पोलिंग का समय बढ़ाने की मांग की
तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के जनरल सेक्रेटरी एन आनंद और आधव अर्जुन ने गुरुवार को तमिलनाडु की चीफ इलेक्शन ऑफिसर अर्चना पटनायक को एक पिटीशन दी, जिसमें वोटर्स के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधाओं की कमी पर ज़ोर दिया गया.
यह कदम TVK चीफ विजय के चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार को लिखे एक लेटर के बाद उठाया गया है, जिसमें उन्होंने इलेक्शन कमीशन से चेन्नई में बस टर्मिनल पर फंसे लोगों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इंतज़ाम करने और पोलिंग दो घंटे बढ़ाने की रिक्वेस्ट की थी.
ये भी पढ़ें-ट्रंप के भारत और चीन को कहा ‘हेलहोल’ तो ईरान ने बताया “सभ्यता के जन्मस्थान”, लेकिन MEA ने साधी चुप्पी

