Tuesday, July 7, 2026
Home Breaking News Road Accident:यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसे में यूट्यूबर बाइक रेसर...

Road Accident:यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसे में यूट्यूबर बाइक रेसर अगस्त्य चौहान की मौत

0
1201
youtuber agastya chouhan
youtuber agastya chouhan died in road accident

अलीगढ़ :  थाना टप्पल इलाके में बुधवार की रात यमुना एक्सप्रेस वे पर एक सड़क हादसे में मशहूर यूट्यूबर बाइक रेसर अगस्त्य चौहान (Agastya Chauhan) की मौत हो गई है. पुलिस ने अगस्त्य (Agastya Chauhan) के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव उनके परिवार वालों को सौंप दिया है. पुलिस घटना में साक्ष्य संकलित कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

300km की स्पीड पर बाइक चला रहे थे रेसर अगस्त्य चौहान

अलीगढ़ के डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने इस दुर्घटना के बारे में बताया कि उन्हें 3 मई को रात करीब 9:30 बजे सूचना प्राप्त मिली . सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि दुर्घटना हो चुकी थी. बाइक रेसर अगस्त्य चौहान (Agastya Chauhan)  बाइक पर थे. दुर्घटना के बाद मौके पर उनकी मौत हो गई.

दुर्घटना की जांच में ये तथ्य सामने आया है कि घटना से थोड़ी देर पहले एक वीडियो भी बनाया गया था, जिसमें वो कुछ ओवर स्पीड और 300 की स्पीड के बारे में बातें करते दिख रहे थे. पुलिस के मुताबिक मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत में भी बात सामने आई है कि ये काफी तेजी से जा रहे थे. घटना में जो अन्य चीजें हैं उसमें भी साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं. अभी परिवार वालों की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. सभी तथ्यों की जानकारी करके आगे की कार्यवाही की जाएगी.

5 लोग ने मिलकर बनाया था वीडियो जिसमें ओवर स्पीड की बात

पुलिस को इनके बारे में जानकारी हुई है कि यह यूट्यूबर थे और ओवरस्पीड की भी बातें करने की भी बात संज्ञान में आ रही है और इसकी भी जांच की जा रही है. यह कहीं उत्तराखंड से आ रहे थे और उसी में यह यू-टर्न लेकर वापस जा रहे थे. यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा का जो 47 किलोमीटर का जो माइलस्टोन है वहां पर इनके साथ यह दुर्घटना हुई. पुलिस को जानकारी हुई है कि यह लोग टोटल पांच थे जिसमें से तीन लोग पहले ही मुड़कर वापस गए थे दो अन्य लोग थे जो दुर्घटना के समय थे.