इस टीम की सबसे बड़ी चर्चा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की एंट्री को लेकर हो रही है. वैभव के अलावा प्रियांश आर्य, आयुष बदोनी और अंशुल कंबोज जैसे उभरते खिलाड़ियों को भी मौका मिला है.
इस सीरीज में इंडिया A, श्रीलंका A और अफगानिस्तान A की टीमें हिस्सा लेंगी. सभी मुकाबले दांबुला में खेले जाएंगे.
सीरीज के बाद भारत A टीम श्रीलंका A के खिलाफ दो मल्टी-डे मुकाबले भी खेलेगी, जिनका आयोजन गॉल में होगा.
Vaibhav Suryavanshi को क्यों मिला मौका?
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया. IPL 2026 में इन्होने 11 मैचों में 440 रन बनायें हैं. अब तक का सर्वाधिक स्कोर 103 रहा है. औसत रन रेट जहां 40.00 रही वहीं स्ट्राइक रेट 236.55 रहा है. वैभव ने एस आइपील में अब तक 1 शतक और 2 अर्धशतक बनाये हैं जिसमें 38 चौके और 40 छक्के शामिल हैं.
वैभव पहले भी कर चुके हैं कमाल
वैभव पहले भारत अंडर-19 टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं.
- ऑस्ट्रेलिया U-19 के खिलाफ 58 गेंदों में शतक
- ACC U-19 एशिया कप 2025 में 261 रन
- रणधीर वर्मा U-19 टूर्नामेंट में नाबाद 332 रन
- U-19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रन
यही प्रदर्शन उन्हें इंडिया A टीम तक लेकर आया।
इंडिया A टीम 2026 स्क्वॉड
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान.
ट्राई सीरीज का पूरा शेड्यूल
- 9 जून 2026: इंडिया A vs श्रीलंका A
- 11 जून 2026: इंडिया A vs अफगानिस्तान A
- 13 जून 2026: अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A
- 15 जून 2026: इंडिया A vs श्रीलंका A
- 17 जून 2026: इंडिया A vs अफगानिस्तान A
- 19 जून 2026: अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A
- 21 जून 2026: फाइनल मुकाबला
युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका
यह दौरा कई युवा खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने का सुनहरा अवसर होगा। चयनकर्ताओं की नजर खासतौर पर वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य और अंशुल कंबोज जैसे खिलाड़ियों पर रहेगी। अगर ये खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो जल्द ही सीनियर टीम इंडिया का रास्ता खुल सकता है।