The Sabarmati Report- सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, फिल्म ने उठाये हैं कई तीखे सवाल

The Sabarmati Report :  बालीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने हाल ही में अपनी फिल्म 12वीं फेल से दर्शकों पर जादू किया था, और एक बार फिर से एक दमदार स्टोरी के साथ मैसी फिल्मी पर्दे पर बवाल मचाने की तैयारी में हैं . विक्रांत मैसी की आने वाली फिल्म ‘ द साबरमती रिपोर्ट’ का एक टीजर जारी हुआ है जिसमें मैसी कई सवाल पूछते नजर आ रहे हैं.

The Sabarmati Report : गोधरा कांड परआधारित है फिल्म 

फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 2002 में हुए गोधरा कांड पर आधारित हैं. जारी किये गये टीजर में इस घटना की तुलना अमेरिका में हुए 9/11 की घटना से की गई है. फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ अभिनेत्री ऋद्धि डोगरा और राशि खन्ना भी हैं.

राशि खन्ना और विक्रांत मैसी ने एक पत्रकार का रोल किया है, जिन्होंने गोधरा में हुए दंगों को बहुत नजदीकी से देखा है. दोनों मिलकर एक बार फिर से इस कांड के सच को खोजने निकले हैं. टीजर में कई जगहों पर दमदार डायलॉग है जो दर्शकों को रोमांचित कर करेगा.

एक दृश्य में विक्रांत मैसी को किसी सरकारी दफ्तर से धक्के देकर बाहर निकाला जा रहा है, तब वो चिल्लाते हुए कह रहे हैं कि – ‘गोधरा दंगों का सच खाकर बैठ गए, एक दिन देश का बच्चा-बच्चा जवाब मांगेगा तुमसे.’

द साबरमती रिपोर्ट’ The Sabarmati Report के  टीजर की शुरुआत एक कोर्ट के अंदर दिखाई गई है, जहां विक्रांत अपने उपर चल रहे किसी  केस में जवाब देते दिख रहे हैं औऱ जज के कहने पर उनसे ही सवाल पूछते नजर आ रहे हैं. शायद विक्रांत के इसी सवाल के साथ फिल्म में कहानी आगे बढ़ी है और फिर कहानी फ्लैशबैक में चलेगी.

फिल्म में राजनीति और अन्य तत्वो के घालमेल को रेखांकित किया गया है. एक डायलॉग है – सेंट्रल की ट्रेन उत्तर प्रदेश से होकर जाती है लेकिन आने वाले समय मे ये ट्रेन गुजरात से होकर जायेगी.

फिल्म में ऋद्धि डोगरा एक टीवी न्यूज एंकर के रोल में हैं, जो गुजरात की  घटना को लेकर अपने एक अलग एजेंडे की तैयारी में दिखाई दे रही है. विक्रांत और राशि खन्ना ट्रेन के जलने और दहशत के आलम का सच खोजने के लिए पूरी मेहनत करते नजर आते हैं औऱ टीजर एक दमदार डायलॉग के साथ खत्म होता है. ये डायलॉग  फिल्म  ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ की याद दिलाता है – फिल्म में विक्रम अदालत में कह रहे हैं कि   हमारा देश विश्व में सबसे बडी  बड़ी डेमोक्रेसी है जज साहब,आज का हिंदुस्तान जवाब देना बी जानता है और सवाल पूछना भी जानता है .  ये फिल्म 15 नवंबर को देश भर के सिनेमाघरों मे रीलीज होने जा रही है.

Latest news

Related news