Sunday, July 5, 2026
Home Breaking News Satedra Jain : अस्पताल में भर्ती सत्येंद्र जैन से मिलने पहुंचे सीएम...

Satedra Jain : अस्पताल में भर्ती सत्येंद्र जैन से मिलने पहुंचे सीएम केजरीवाल,गले लगकर पूछा हाल चाल

0
422
KEJRIWAL MEET SATENDR JAIN
KEJRIWAL MEET SATENDR JAIN

दिल्ली :  तिहाड़ जेल से बेल पर छूटने के बाद अपने सहयोगी दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन (Satedra Jain) से मिलने आज दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पहुंचे.  सत्येंद्र जैन (Satedra Jain) इस समय दिल्ली के लोकनारायण जय प्रकाश अस्पताल( LNJP) में भर्ती है .पिछले एक साल से तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन (Satedra Jain) अचानक चक्कर आ जाने के कारण जेल के ही बाथरुम मे गिर पड़े थे.

KEJRIWAL MEET SATENDR JAIN
KEJRIWAL MEET SATENDR JAIN

इलाज के लिए LNJP में भर्ती हैं सत्येंद्र जैन

बाथरुम में गिरने के कारण (Satedra Jain) की हड्डियों में चोट लगी थी. पहले उन्हें सफदरजंग अस्पताल और फिर दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद उनकी हालत बेहद खराब हो जाने पर उन्हें LNJP में भर्ती कराया गया. पिछले कई दिनों से सत्येंद्र जैन (Satedra Jain) आक्सीजन सपोर्ट पर हैं.अस्पताल में भर्ती पूर्व सहयोगी से मिलने आज दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल LNJP अस्पताल पहुंचे. जहां  दोनों एक दूसरे के गले मिले औऱ हाल चाल पूछा.

SATENDRA JAIN DELHI LNJP
SATENDRA JAIN DELHI LNJP

आपको बता दें दिल्ली के स्वास्थ मंत्री रहे सत्येंद्र जैन पिछले करीब एक साल से मनी लांड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. जेल से उन्होंने पहले भी खराब स्वास्थ की कई बार शिकायत की थी. उन्होंने  जेल प्रशासन से कहा था कि उनके साथ कुछ और कैदियों को भी उनके कमरे में शिफ्ट कर दिया जाये क्योंकि उन्हें अब अकेलापन परेशान कर रहा है.

ये भी पढ़े :-

Satyendra Jain: सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को अंतरिम जमानत दी, इलाज के लिए दी गई जमानत, अगली सुनवाई…

पिछले एक साल में सत्येंद्र जैन का वजन भी काफी कम हुआ है. सत्येंद्र जैन का वजन 30 किलो कम हुआ है,और वो बेहद बीमार नजर आ रहे हैं

जेल में गिरने के बाद और अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें स्वास्थ के आधार पर जमानत दी है. लेकिन ये जमानत तभी तक केलिए है जब तक कि उनकी तबियत ठीक नहीं हो जाती है.