पीएम मोदी को राहुल गांधी का ऑफर, 2023 का महिला आरक्षण बिल निकालिए, पूरा विपक्ष 100% आपको समर्थन देगा

लोकसभा में डिलिमिटेशन बिल फेल होने के बाद सरकार ने विपक्ष पर महिला बिल का विरोध करने का आरोप लगाया. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश विपक्ष को माफ नहीं करेगा. दूसरी और इंडिया गठबंधन की ओर से लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को ऑफर देते हुए कहा कि 2023 का महिला आरक्षण Women’s Reservation बिल लाइये हम आपका 100% समर्थन करेंगे.

2023 का महिला आरक्षण बिल निकालिए, पूरा विपक्ष 100% आपको समर्थन देगा

लोकसभा सरकार का परिसीमन बिल गिरने के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “यह संविधान पर आक्रमण था और इसे हमने हरा दिया है तो यह अच्छी बात है. हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह महिला बिल नहीं है, यह हिंदूस्तान का जो राजनीतिक ढांचा है, चुनावी ढांचा है, उसे बदलने की कोशिश है. यह हमने रोक दिया है. मैं प्रधानमंत्री से कह रहा हूं कि अगर आप महिला आरक्षण चाहते हैं तो 2023 का महिला आरक्षण बिल निकालिए, उसका क्रियान्वयन आज से करिए और पूरा विपक्ष 100% आपको समर्थन देगा और महिला आरक्षण को हम तत्काल लागू कराएंगे.”

Women’s Reservation को परिसीमन से जोड़ा इसलिए बिल गिरा-प्रियंका गांधी

संविधान संशोधन(131वां संशोधन) बिल के लोकसभा में पारित न होने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “ये बिल जिस तरह से सरकार ने पेश किया, उस तरह से उसका पारित होना नामुमकिन था. उन्होंने महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ा और पुरानी जनगणना से जोड़ा, जिस कारण से इसे पारित नहीं किया गया.”

हम महिला आरक्षण के पक्ष में है- अखिलेश यादव

वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “हमने अपना पक्ष साफ रखा है… हम महिला आरक्षण के पक्ष में है, महिलाओं को आरक्षण मिले, उन्हें सुरक्षा मिले, उनका सम्मान बढ़े, लोकतंत्र में जो उनको स्थान मिलना चाहिए, हम उसके पक्ष में हैं. समाजवादी पार्टी या विपक्ष ने महिला आरक्षण को लेकर विरोध नहीं किया लेकिन उसके साथ ये जो महिलाओं के अधिकारों का हरण करना चाहते थे, विपक्ष ने ऐसी लक्ष्मण रेखा खींची कि वे उस लक्ष्मण रेखा के पार नहीं आ पाए.”

कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब हुआ है.-केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “महिलाओं के आरक्षण के लिए लाया गया संविधान संशोधन विधेयक आज जिस तरह गिरा है और जिस तरह कांग्रेस ने देश को बांटने के अपने एजेंडे को एक बार फिर पूर्जोर शब्दों में रखा. कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब हुआ है.”

ये भी पढ़ें-Lok Sabha: डिलिमिटेशन बिल लोकसभा में गिरा, पक्ष में पड़े 298 वोट, अमित शाह बोले- देश विपक्ष को माफ नहीं करेगा

Latest news

Related news