PM Modi Appeal : कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने सोमवार को पश्चिम एशिया संकट को लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi की ‘सात अपीलों’ पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा कि यह जनता को दी गई सलाह नहीं, बल्कि सरकार की नाकामी का प्रमाण है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि देश को इस स्थिति तक पहुंचाना सरकार की विफलता है, जहां लोगों को यह बताना पड़ रहा है कि क्या खरीदें, क्या न खरीदें और कहां जाएं या न जाएं.
मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे – सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो।
ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं।
12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है – क्या ख़रीदे, क्या न…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 11, 2026
PM Modi Appeal:राहुल बोले जनता से त्याग मांगना विफलता की निशानी
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री ने जनता से सोना न खरीदने, विदेश यात्रा टालने, पेट्रोल कम इस्तेमाल करने, खाद और खाने के तेल की खपत घटाने, मेट्रो से सफर करने और घर से काम करने की अपील की है.
राहुल ने कहा कि ये सुझाव नहीं, बल्कि 12 साल की आर्थिक और नीतिगत विफलताओं का नतीजा हैं.
चुनाव खत्म तो आई अर्थव्यवस्था की याद – संजय सिंह , आप
वहीं आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का कहना है कि जब चुनाव खत्म हो गये तब प्रधानमंत्री मोदी को देश की जनता और अर्थव्यवस्था की याद आई है.
प्यारे देश वासियों चुनाव तक मोदी जी ने आपका बोझ उठाया, चुनाव ख़त्म आपका इस्तेमाल ख़त्म।
अब देशभक्ति के नाम पर लाइन में लग जाओ।
गैस महँगी हो गई अब पेट्रोल डीज़ल भी मँहगा होगा।
आप देश भक्ति के नाम पर पेट्रोल डीज़ल गैस का इस्तेमाल न करो, सोना न ख़रीदो, खाने के तेल का भी इस्तेमाल न… pic.twitter.com/ldJ3qREOz8— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) May 11, 2026
सिकंदराबाद रैली में पीएम मोदी ने की थीं सात अपीलें
रविवार को सिकंदराबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और भारत जैसे देश पर इसका ज्यादा असर है क्योंकि यहां तेल के बड़े भंडार नहीं हैं.
उन्होंने कहा कि देशहित में लोगों को संसाधनों की बचत करनी होगी और आयात पर निर्भरता घटानी होगी.
पीएम मोदी की जनता से 7 बड़ी अपीलें
1. पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें
पीएम ने कहा कि अनावश्यक वाहन उपयोग घटाकर ईंधन बचाना जरूरी है।
2. वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दें
जरूरत पड़ने पर कंपनियां कर्मचारियों को घर से काम की सुविधा दें.
3. मेट्रो और कारपूलिंग अपनाएं
सार्वजनिक परिवहन और साझा वाहन उपयोग से ईंधन की बचत होगी
4. खाने के तेल की खपत घटाएं
इससे विदेशी मुद्रा बचेगी और स्वास्थ्य भी बेहतर होगा.
5. रासायनिक खाद आधी करें
प्राकृतिक खेती की ओर तेजी से बढ़ने की जरूरत है.
6. विदेश यात्रा टालें
कुछ समय के लिए गैर-जरूरी विदेशी यात्राएं स्थगित करने की अपील की गई.
7. एक साल तक सोना न खरीदें
सोने के आयात पर भारी विदेशी मुद्रा खर्च होती है.
इन 4 मदों पर 22 लाख करोड़ का खर्च
सोने पर 6.40 लाख करोड़ खर्च
भारत में 2025-26 के दौरान सोने के आयात पर करीब 6.40 लाख करोड़ रुपए खर्च हुए.
विदेश यात्रा पर 3.65 लाख करोड़
भारतीयों का विदेशों में खर्च तेजी से बढ़ा है।
फर्टिलाइजर आयात पर 1.50 लाख करोड़
इस साल उर्वरक आयात पर खर्च 76% बढ़ गया।
कच्चे तेल पर 10 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च
भारत अपनी जरूरत का 70% तेल आयात करता है। युद्ध के चलते कीमतें और बढ़ने की आशंका है।
सियासी घमासान तेज
राहुल गांधी के इस हमले के बाद केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. एक तरफ सरकार इसे वैश्विक संकट से निपटने की रणनीति बता रही है, तो विपक्ष इसे आर्थिक कुप्रबंधन का नतीजा बता रहा है.

