तमिलनाडु में एक्टर विजय की जीत पक्की होने के साथ ही ट्रेंड करने लगे है प्रशांत किशोर? क्या है किशोर और TVK का रिश्ता?

Tamil Nadu Result: तमिलनाडु में जैसे ही यह साफ़ हो रहा है कि विजय की तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) तमिलनाडु में टॉप पार्टी बनकर उभर रही है वैसे ही सोशल मीडिया पर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर Prashant Kishore का नाम भी ट्रेंड करने लगा है.
तमिलगा वेत्री कज़गम नेता और तमिल स्टार विजय के साथ उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. कुछ लोग विजय की जीत के लिए उनकी रणनीति की तारीफ कर रहे है तो कुछ लोग जनसुराज की बिहार विधानसभा चुनावों में मिली हार को लेकर ताना दे रहे हैं.

Prashant Kishore ने की थी TVK के विजय की जीत की भविष्यवाणी

सोशल मीडिया पर पिछले साल मार्च की एक क्लीप वायरल हो रही है जिसमें पॉलिटिकल स्ट्रेटजिस्ट से पॉलिटिशियन बने प्रशांत किशोर से थांथी टीवी के एंकर ने जब TVK पार्टी और इसके फाउंडर विजय, जो तमिल सिनेमा के सुपरस्टार हैं, की उम्मीदों के बारे में पूछा गया तो किशोर ने कहा था, “विजय का कमिटमेंट अकेले जाने का है. मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बदलाव होगा. अगर वह अकेले जाते हैं, तो उनके तमिलनाडु जीतने का बहुत अच्छा चांस है.” जब उन्हें बताया गया कि “जीतने” का मतलब होगा TVK का 118 सीटों पर जीतना, जो 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए ज़रूरी संख्या है, तो किशोर ने अपनी बात दोहराई औऱ कहा, “हां, बिल्कुल. इस वीडियो को संभाल कर रखें और तमिलनाडु में नतीजे आने पर इसे चलाएं.”

विजय के लिए चुनावी रणनीति प्रशांत किशोर ने बनाई?

तो अब सवाल ये है कि क्या TVK की राजनीति में कदम रखते ही मिली इस बंपर जीत के पीछे प्रशांत किशोर का हाथ है तो आपको बता दें सोशल मीडिया पर ही प्रशांत किशोर की एक और क्लीप वायरल है जिसमें वो TVK के मंच से बोल रहे हैं, “मैं TVK को वैसे ही जिताऊंगा जैसे धोनी ने CSK को जिताया था…अगर थलपति विजय (TVK) पार्टी जीतती है, तो मुझे तमिलनाडु में धोनी से ज़्यादा पॉपुलैरिटी मिलेगी.” इतना ही नहीं इसी कार्यक्रम की एक और क्लीप में खुद विजय प्रशांत किशोर को सच्चा साथी बनाते नज़र आ रहे हैं.


भाई ने अपने अलावा सबका ब्लूप्रिंट बना दिया, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए किशोर

सोशल मीडिया पर लोग विजय की जीत का सेहरा प्रशांत किशोर के सर बांधते हुए उनकी बिहार विधानसभा में मिली हार को भी लोग याद कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि प्रशांत किशोर सबको चुनाव जिता सकते है लेकिन खुद के लिए एक सही रणनीति नहीं बना पाए.
एक्स पर एक यूजर सदफ आफरीन ने लिखा, “प्रशांत किशोर ही वो व्यक्ति थे जिन्होंने Thalapathy Vijay (TVK) के लिए रणनीति तैयार की थी! दिलचस्प बात यह है कि Prashant Kishor दूसरों को चुनाव जिताने की रणनीति बनाने में माहिर है! पर खुद का छोड़कर!”


वही एक्स पर एक और यूजर सचिन (मोदी का परिवार) ने लिखा “भाई ने अपने अलावा सबका ब्लूप्रिंट बना दिया 😉 आप सबके लिए प्रशांत किशोर.“

सोशल मीडिया पर भले लोग बिहार में जनसुराज की हार को याद कर प्रशांत किशोर का नाम ले रहे हैं लेकिन ये भी सच है कि तमिलनाडु में विजय को मिली जीत ने उनके राजनीतिक रणनीतिकार के करियर को जरूर प्रासंगिक बना दिया खासकर बिहार चुनाव के बाद जो वो अपनी विश्वसनीयता खो चुकें थे वो विजय की जीत से पूरी तरह न सही पर 80 प्रतिशत लौट आई है.

Election commission Party Wise Result of Tamilnadu assembly elections
Election commission Party Wise Result of Tamilnadu assembly elections

ये भी पढ़ें-Bypoll election result: कांग्रेस ने बागलकोट जीता, दावणगेरे दक्षिण में आगे; भाजपा ने 3 सीटें जीतीं

Latest news

Related news