Parliament: अडानी मामले में चर्चा को लेकर अडा विपक्ष, हंगामें के बाद दोनों सदन 2 बजे तक स्थगित

दिल्ली:     

 

सोमवार को भी बजट सत्र का चौथा दिन हंगामेदार रहा. 11 बजे दोनों सदनों की बैठक शुरु होते ही विपक्ष अडानी मामले पर चर्चा की मांग करने लगा. सभापतियों के चर्काचा पर राजी नहीं होने पर विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया जिसके बाद पहले लोकसभा और फिर राज्य सभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

आज संसद का सत्र शुरु होने से पहले 16 विपक्षी दलों के नेताओ ने रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस पार्टी आध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़के के चेंबर में बैठक की. बैठक में कांग्रेस, डीएमके , एनसीपी, बीआरएस, जेडीयू, समाजवादी पार्टी , सीपीआई, सीपीएम, केरल कांग्रेस(जोश मनी) जेएमएम, आरएसपी, आम आदमी पार्टी, IUML, आरजेडी औऱ शिवसेना के नेता शामिल हुए हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक से पहले बताया कि इस मुद्दे(अडानी स्टॉक क्रैश) को सदन में चर्चा में लाएंगे और जो कमियां हैं वो हम सरकार को बताएंगे. सरकार अब तक चुप क्यों बैठी है? इतना बड़ा घोटाला होने के बाद भी सरकार चुप्पी साधे है.खासकर कि PM मोदी कुछ नहीं बोल रहे हैं.

mallika arjun khadge

शिवसेना नेता (उद्धव ठाकरे गुट) संजय राउत ने कहा किदेश को डुबाने वाला जो मामला सामने आया है उसे लेकर सभी विपक्षी पार्टियां एक साथ बैठकर चर्चा करेंगी लेकिन मुझे लगता है सरकार जब तक जवाब नहीं दे रही, इस मामले में ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी(JPC) की जो मांग है वह मांग हमारी आगे जारी रहेगी.

sanjay raut

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि संसद में विपक्ष की क्या रणनीति रहेगी इसपर सभी विपक्षी दल मिलकर तय करेंगे क्योंकि ये सिर्फ कांग्रेस पार्टी का मुद्दा नहीं है.आज सरकार एकतंत्र पर चलती है. मेरी निर्मला सीतारमण को सलाह है कि एकतंत्र की जगह लोकतंत्र पर चले.

adhir ranjan choudhary

 

Latest news

Related news