नोयडा में 90 प्राइवेट स्कूलों (noida school) पर कोराना काल में मानमानी करने मामले में कार्रवाई हुई है. नोयडा के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कार्रवाई करते हुए जिले के 90 स्कूलों (noida school) पर जुर्माना लगाया है. इसमें कई नामचीन स्कूल भी शामिल हैं . इन स्कूलों ने कोराना काल में स्कूल बंद (noida school) होने के बावजूद डेवलंपमेंट फीस के तौर पर अभिभावकों से मोटी रकम की वसूली की थी.
स्कूलों की इस मानमानी क खिलाफ अभिभावक हाइ कोर्ट पहुंचे थे. हाईकोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए मनमानी फीस वसूलने के मामले में स्कूलों को 15-15 प्रतिशत फीस वापस करने का आदेश दिया था लेकिन स्कूलों ने कोर्ट के आदेश के अवहेलना की और अभिभवकों को पैसा वापस नहीं किया. स्कूलों को आदेश दिया था कि कोरोना काल में वसूले गये पेसै का 15 प्रतिशत या तो स्कूल अभिभावकों को वापस करें या बच्चों के आगे फीस में एडजस्ट करें.
स्कूलों द्वारा कोर्ट के आदेश की अवहेलना क बाद नोयडा डीएम मनीष कुमार ने स्कूलो को दस दिन के अंदर जवाब देने का नोटिस दिया था. जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बावजूद दस से ज्यादा स्कूलों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया. स्कूलों द्वारा देश का जवाब ना देने पर जिलाधिकारी ने इनकी मनमानी पर लगाम लगाने के लिए एक एक लाख रुपया जुर्माना लगाया है.





