सहारनपुर : यू-ट्यूब से सीखकर कॉन्स्टेबल का बेटा बनेगा फ्लाइंग ऑफिसर..

सहारनपुर : इन दिनों ज्यादातर अभिभावक बच्चों के इंटरनेट यूज करने से परेशान रहते हैं. लेकिन कहते हैं ना कि अगर टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल हो तो कमाल के रिजल्ट देखने के लिए मिल सकते हैं. ऐसा ही एक कमाल सहारनपुर से सामने आया है.

सहारनपुर में एक कॉन्स्टेबल के बेटे ऋषभ चौधरी (Saharanpur Boy Rishabh) ने NDA की परीक्षा दूसरे अटेम्प्ट में पास कर कर कमाल कर दिया है. ऋषभ का ऑल इंडिया रैंक 454 आया. जिसके बाद उनका सलेक्शन एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर की ट्रेनिंग के लिए  हुआ है.

हर साल NDA की परीक्षा बच्चे पास करते हैं औऱ सेना  में भर्ती के लिए जाते हैं . इसके लिए बच्चे बाकायदा कोचिंग लेते हैं. लेकिन सहारनपुर के ऋषभ ने बिना कोई कोचिंग लिये ये परीक्षा पास की है.

लेकिन ये कोई कमाल नहीं है बहुत से बच्चे बिना कोचिंग के परीक्षा पास कर लेते हैं लेकिन वो बच्चे जिनके पास ना तो उच्च स्तर की सुविधा मौजूद है और ना ही कोई  कई इंसट्रक्टर , उनके लिए NDA जैसी परीक्षा को पास करना आसान काम नहीं है.

ऋषभ (Saharanpur Boy Rishabh) का कहना है कि उसने कहीं से कोचिंग तो नही ली लेकिन इंटरनेट ने उसकी परीक्षा की तैयारी में काफी मदद की. 18 साल के ऋषभ ने हर दिन तकरीबन 4 से 5 घंटे यू-ट्यूब, सोशल मीडिया और अखबार से पढ़ाई की. जिसके बाद उसने परीक्षा पास की है. ऋषभ ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी बहन रिया को दिया है. बहन रिया PCS-J की तैयारी कर रही हैं. वह अपने छोटे भाई को एग्जाम पास करने के नए-नए फॉर्मूला बताती रही हैं.

ऋषभ चौधरी सहारनपुर के देवेंद्र नगर में परिवार के साथ रहते हैं.  उनके साथ परिवार में मम्मी-पापा और बड़ी बहन रिया रहती हैं. दादा स्व. शीश पाल सिंह आर्मी में थे. पिता प्रवीण कुमार यूपी पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर सहारनपुर में तैनात हैं.

दिल्ली की कोचिंग ने सम्मानित किया

ऋषभ चौधरी ने सहारनपुर के आशा मॉर्डन स्कूल से 2020 में 90% अंक के साथ हाईस्कूल की परीक्षा पास की. जिसके बाद 2022 में इंटरमीडिएट में 87% अंक हासिल किए. इसके बाद एनडीए की तैयारी में लग गए. दिल्ली में कुछ दिनों तक कोचिंग की. फिर घर पर ही सेल्फ स्टेडी की. यू-ट्यूब, सोशल मीडिया और अखबार से पढ़ाई की. सफलता के बाद दिल्ली की कोचिंग ने ऋषभ को सम्मानित भी किया.

Latest news

Related news