प्रधानमंत्री कार्यालय में पीएम मोदी के 12 साल पूरे,पंडित नेहरु से आगे निकले, यूपी बीजेपी नेताओं ने की खास पूजा अर्चना 

PM Narendra Modi Record , लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे कर एक नया इतिहास रच दिया है. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश समेत देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए. बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की.

PM Narendra Modi Record : मंदिरों में हुआ विशेष पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल के उपलक्ष्य में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लखनऊ स्थित हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना की. वहीं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिल्ली के एक मंदिर में भगवान के समक्ष प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य और लंबे जीवन की प्रार्थना की.

पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ देश के 140 करोड़ नागरिकों के हित में कार्य किया है.

पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना

पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में भारत को विश्व की प्रमुख शक्तियों में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं. उन्होंने कहा कि मोदी का नेतृत्व दुनिया के कई देशों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है.

दिल्ली स्थित श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर में भी प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए विशेष पूजा आयोजित की गई. इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

लखनऊ के विभिन्न मंदिरों में भाजपा नेताओं ने की पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने के अवसर पर लखनऊ के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा नेताओं ने विशेष पूजा-अर्चना की.

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में पूजा

बुद्धेश्वर चौराहा स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पूजा-अर्चना की.

निरालानगर हनुमान मंदिर में अनुष्ठान

उत्तर विधानसभा क्षेत्र के निरालानगर स्थित हनुमान मंदिर में विधायक डॉ. नीरज बोरा ने विशेष पूजन किया.

इंदिरानगर के भूतनाथ मंदिर में कार्यक्रम

पूर्व विधानसभा क्षेत्र के भूतनाथ मंदिर में विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने भगवान की पूजा कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं सफल नेतृत्व की कामना की.

याहियागंज में सांसद बृज लाल ने की आराधना

मध्य विधानसभा क्षेत्र के याहियागंज स्थित छाछी कुआं परिसर में सांसद बृज लाल ने पूजा-अर्चना की.

आलमबाग और सरोजनीनगर में भी हुए धार्मिक आयोजन

कैंट विधानसभा क्षेत्र के मौनी बाबा मंदिर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह ने पूजा की. वहीं सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के महाकालेश्वर महादेव मंदिर में एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने विशेष अनुष्ठान किया.

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह देखने को मिला. पार्टी नेताओं ने इसे देश के विकास, सुशासन और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतीक बताया. विभिन्न मंदिरों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और प्रधानमंत्री के उज्ज्वल भविष्य तथा राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रार्थना की.

Latest news

Related news