Saturday, July 4, 2026
Home Breaking News Mulayam Singh Yadav : अखिलेश ने सैफई में दी पिता को श्रद्धांजलि,...

Mulayam Singh Yadav : अखिलेश ने सैफई में दी पिता को श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने भी पहली बरसी पर नेताजी को किया याद

0
447
Akhilesh Yadav pays tribute to father Mulayam Singh Yadav
Akhilesh Yadav pays tribute to father Mulayam Singh Yadav

गरीबों और पिछड़ों के अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए प्रसिद्ध, समाजवाद के पैरोकार मुलायम सिंह यादव की आज पहली पुण्य तिथि है. देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने लंबी बीमारी के बाद 10 अक्तूबर 2022 को 82 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.

सैफई पहुंचे अखिलेश, शिवपाल और राम गोपाल यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव, पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव और अन्य कई लोगों ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को उनकी पहली पुण्य तिथि पर इटावा के सैफई में उनकी समाधि पर पहुंच श्रद्धांजलि दी.

पिता के लिए अखिलेश की भावुक श्रद्धांजलि

पिता मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि पर बेटे अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट पर एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया, अखिलेश ने अपने पोस्ट में लिखा, “जो बसते हैं दिल में लोगों के वो जाकर भी कहीं न जाते हैं…. आपके सिद्धांतों और प्रयासों को नमन करते हुए उन्हें और भी साकार और सार्थक करने की वचनबद्धता के साथ श्रद्धांजलि!”


सोएम योगी ने भी किया नेताजी को याद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को उनकी पहली पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी. सीएम ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा, “पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!”

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed: बुआ को सौंपे गए अतीक के नाबालिग बेटे, सुप्रीम कोर्ट…