दिल्ली : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव(मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है. बुधवार को राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में बेटे अखिलेश यादव ने पिता के सम्मान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया.
आज राष्ट्रपति भवन में हुए दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में 2023 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किये गये. इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, पीएम मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
मुलायम सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किये जाने पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने याद किया . सीएम योदी ने ट्वीटर पर लिखा कि
“माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा आज पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को ‘पद्म विभूषण’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया. समाज की मुख्यधारा से शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को जोड़ने के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे?
माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा आज पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को 'पद्म विभूषण' (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया।
समाज की मुख्यधारा से शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को जोड़ने के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे। pic.twitter.com/D6a5dt8dEZ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 5, 2023
आज के समारोह में प्रेमजीत बारिया. हेमंत चौहान को पद्श्री से सम्मानित किया गया. आस्कर पुरस्कार विजेता और नाटू नाटू गान के रचनाकार संगीतकार एमएम किरावनी को भी पद्मश्री से सम्मनित किया गया .
#WATCH 'नाटू नाटू' गाने की रचना करने वाले संगीतकार एम.एम. कीरावनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया। pic.twitter.com/nMhFmc7PtE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2023
इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी और समाज सेविका सुधा मूर्ति को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया.
पटना में सुपर 30 के संस्थापक आनंक कुमार को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया.
#WATCH सुपर 30 शैक्षिक कार्यक्रम के संस्थापक आनंद कुमार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया। pic.twitter.com/ilcRtI7YIB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2023
उस्ताद मोहम्मद हुसैन और उस्ताद अहमद हुसैन को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया.
अभिनेत्री रवीना टंडन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया। pic.twitter.com/rTnEZmn4nC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2023
प्रोफेसर सी ए ऐसक , डॉ. जानुम सिंह सोय, रवीना टंडन को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया.
आज से पहले नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए तीन पद्म विभूषण, चार पद्म भूषण और 47 पद्म पुरस्कार दिये गये थे. समारोह 22 मार्च को आयोजित किय गया था.

