जानलेवा हुआ मच्छरों से बचने के लिए जलाया जाने वाला मॉर्टिन, एक ही परिवार के 6 लोगों की ले ली जान

दिल्ली :  दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में रात को मार्टिन जला कर सोए परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत  हो गई है. जबकि परिवार के तीन लोगों को गंभीर बेहोशी की हालत में जगप्रवेश चंद्र अस्पताल लाया गया है .

मच्छर अगरबत्ती से लगी आग

खबर मिली थी कि जलने से एक ही परिवार के लोगों की मौत हुई है लेकिन घटनास्थल पर जांच के पाया गया कि मौत का कारण मच्छर भगाने वाले अगरबत्ती है. बताया जा रहा है कि परिवार ने रात में मच्छरों से बचने के लिए मॉर्टिन क्वायल जलाया था. रात में वो जलते जलते कार्पेट पर गिर गया जिससे धीरे धीरे कार्पेट ने आग पकड़ ली. उससे निकलने वाले धुएं से सब लोग बेहोश हो गए और इसीलिए अपने आप को बचा नहीं पाए.

दम घुटने से हुई मौत

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय तिर्की ने बताया कि खिड़की दरवाजे बंद होने की वजह से पूरे घर में धुआं भर गया. इस धुएं की वजह से सबका दम घुट गया और जलकर मौत हो गई. छह लोगों की मौत हो गई है और तीन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. पुलिस छानबीन कर रही है.

Latest news

Related news