Asian Games: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के 13वें दिन अब तक तीन मेडल जीते हैं. सबसे बड़ा पल सेलिंग में आया, जहाँ मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल नोबल की टीम ने पुरुषों की स्किफ में सिल्वर मेडल जीता. हलांकि रोमांच जब और बढ़ गया जब क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह से हराया और फाइनल में उसकी पाकिस्तान के साथ भिड़ंत पक्की हो गई.
हलांकि 13वें दिन कुछ बुरे पल भी भारत को देखने मिले जब भारतीय स्क्वैश टीम अपना सेमीफाइनल हांगकांग से हार गई और ब्रॉन्ज़ मेडल पक्का कर लिया. गणेश थिरुमोरू ने भी पुरुषों के इंडिविजुअल कंपाउंड आर्चरी इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता. नितेश ने ग्रीको-रोमन कुश्ती में पुरुषों के 97kg के फाइनल में अपनी जगह बनाई. सेपकटकराव में भी एक मेडल पक्का हो गया क्योंकि पुरुषों की क्वाड्रंट टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया.
Asian Games: भारत क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा, पाकिस्तान से खेलेगा
भारत ने क्रिकेट के सेमीफाइनल में श्रीलंका को बुरी तरह से हरा दिया है और पुरुषों के क्रिकेट फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. गोल्ड मेडल मैच में उनका सामना अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा. जिसके एक ब्लॉकबस्टर मुकाबला होने की उम्मीद है. भारत ने श्रीलंका को 45 रन पर ढेर कर दिया, इस तरह उन्हें किसी पूर्ण सदस्य देश द्वारा अब तक के सबसे कम T20I स्कोर पर रोक दिया.
The Men in Blue breeze past the Lions to set up another India-Pakistan clash on October 3 ~ this time, with 🥇 on the line! #AsianGames2026 #INDvSL #ACC pic.twitter.com/LmI3uV1UPN
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) October 1, 2026
64 साल जगी गोल्ड की आस, कुश्ती के फाइनल में पहुंचे नितेश
नितेश ने एशियन गेम्स 2026 में ग्रीको-रोमन 97 kg कैटेगरी के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इस तरह वह 1962 के बाद से ग्रीको-रोमन में एशियन गेम्स के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले भारत के पहले पहलवान बन गए हैं.
NITESH 🇮🇳 enters Greco final at Asian Games, first in 64 years for India pic.twitter.com/79s4RkWhCe
— United World Wrestling (@wrestling) October 1, 2026
सेपकटकराव: ग्रुप स्टेज में भारत एक भी मैच नहीं हारा
भारत ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं हारा है, उसने अपने आखिरी पूल A गेम में म्यांमार को 2-1 से हराकर पुरुषों के क्वाड्रंट इवेंट में बिना हारे सेमीफाइनल में जगह बनाई है. भारतीय टीम ने पहले ही वियतनाम को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी.

