पटना : बिहार में GD होमगार्ड शोभा अहोटकर पर गाली गलौज का आरोप लगाने वाले IG विकास वैभव 2 महीने के छुट्टी पर चले गये हैं. होमगार्ड के IG बिहार में बिहार में अपराध के प्रति अपनी सख्त छवि बनाने वाले विकास वैभव ने अपनी ही वरिष्ठ अधिकारी को लेकर बुधवार की रात एक ट्टीट किया था जिसमें अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा थे कि उन्हें अपनी वरिष्ठ अधिकारी से रोज गालियां खानी पड़ रही है.
हलांकि थोड़ी देर बाद IG विकास वैभव ने अपने ट्वीट को डीलीट कर दिया लेकिन इस बीच खबर फैल गई और लोगों ने ट्वीट का स्क्रीन शॉट शेयर कर बता दिया कि बिहार में पुलिस हमकमें में भी हालात कुछ ठीक नहीं हैं.
इस बीच शोभा अहोटकर को लेकर कई और बातें भी सामने आ रही है. एक सख्त अफसर के रुप में अपनी पहचान रखने वाली वरिष्ठ IPS अधिकारी और वर्तमान में होमगार्ड की DG शोभा अहोटकर को लेकर कई और बातें सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक IG विकास वैभव पहले अफसर नहीं है जिन्होंने शोभा अहोतकर पर आरोप लगाया है. इससे पहले भी होमगार्ड विभाग के DIG रैंक के अधिकारी शोभा अहोतकर की गालीगलौज के बाद मीटिंग में ही तकरीबन 40 मिनट तक बेहोश हो गए थे. विभाग में एसपी रैंक के अधिकारी भी दबी जुबान से इस बात कह रहे हैं कि विभाग के अफसर शोभा अहोतकर के अपशब्द व बिहारी होने को लेकर दंश झेल रहे हैं.जानकारी ये भी मिल रही है कि शोभा अहोतकर बिहार की DGP नहीं बनने को लेकर नाराज चल रही हैं. इसलिए अहोटकर अपने बिहारी अधिकारियों को ये कह कर संबोधित करती हैं कि बिहारी हमको DGP के लायक नहीं समझा… हालांकि ये सब बातें सूत्रों के आधार पर सामने आई है…
गौरतलब है कि अपनी वरिष्ठ अधिकारी को लेकर सार्वजनिीक तौर पर आरोप लगाने के बाद पूरे महकमें में मामला गर्म है. हलांकि विकास वैभव ने छुट्टी पर जाकर मामले को ठंढा करने की कोशिश की है, लेकिन जिस तरह से IPS विकास वैभव ने आरोप लगाया है, वो इतनी आसानी से शांत होने वाला नहीं लग रहा है.
ये भी पढें.
DG मैडम रोज गाली दे रही हैं,मन बहुत द्रवित है, IPS विकास वैभव का छलका दर्द..

