काठमांडु : अभी अभी मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल में काठमांडू एयरपोर्ट पर फ्लाई दुबई (FLY DUBAI) एयरलाइन का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. बताया जा रहा है कि काठमांडु एयरपोर्ट (FLY DUBAI) पर ही उड़ान भरने के दौरान विमान के एक हिस्से में आग लग गई. घटना के बाद आनन फानन में विमान को लैंड कराया गया गया.
नेपाल नागिरक उड्डयन प्राधिकऱण के मुताबिक विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया गया है.
दुर्घटना फ्लाई दुबई (FLY DUBAI) की फ्लाइट संख्या 576 ( बोइंग 737-800) में हुई थी. राहत की बात ये रही कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिये गये. थोड़ी देर के लिए पूरे एयरपोर्ट पर विमान सेवा बाधित रही लेकिन थोड़ी ही देर में एयरपोर्ट का संचालन सामान्य हो गया. बताया जा रहा है कि फ्लाई दुबई एयरलाइन के विमान संख्या 576 में कुल 49 यात्री सवार थे जिसमें 20 नेपाल के ही नागरिक थे. विमान काठमांडू से दुबई के लिए उड़ान भर रहा था.

