मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi ने रविवार को अमरोहा जिले के विकास को नई गति प्रदान की है. श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, गजरौला में आयोजित विशाल जनसभा में सीएम योगी ने ₹207 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के 10 लाभार्थियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया और उन्हें खुशियों की चाबी सौंपी.
महिलाओं को मिला आवास और आर्थिक सशक्तिकरण
जनसभा में महिलाओं के सशक्तिकरण की झलक साफ दिखी. विकास खंड गजरौला के ग्राम कांकाठेर निवासी संगीता को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान की चाबी प्रदान की गई. ग्राम जब्दा की कंचन को सीएम युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर-ट्रॉली खरीदने के लिए ऋण की चाबी दी गई. वहीं, ग्राम पंचायत जाजरू की बेबी को 144 महिला स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण के लिए 2 करोड़ 16 लाख रुपये का चेक सौंपा गया.
CM Yogi ने दी युवाओं को स्वरोजगार की नई उड़ान
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रिकू चिकारा (ग्राम बस्तापुर) को दुग्ध व्यापार के लिए 10 लाख रुपये, दीपक कुमार (ग्राम चौकनी) को मधुमक्खी पालन के लिए 10 लाख रुपये, सत्यम गोला (माकनपुर शुमाली) को प्रिंटिंग मशीन के लिए 10 लाख रुपये और सचिन चौधरी (नरैना कला) को रेस्टोरेंट व्यवसाय के लिए 5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया.
किसानों और छात्रों को आधुनिक सहयोग
कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए राजपाल सिंह (ग्राम करनपुर माफी) को मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 11.80 लाख रुपये का अनुदान और प्रेम सिंह आर्य को किसान ड्रोन के लिए 4.75 लाख रुपये का अनुदान दिया गया. डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देते हुए धनौरा की मेधावी छात्रा जीविका अग्रवाल को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लैपटॉप भेंट किया गया.
सरकार का लक्ष्य: आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का प्रयास हर नागरिक को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. आवास, रोजगार, कृषि आधुनिकीकरण और डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे कार्य प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं. इस कार्यक्रम ने अमरोहा के हजारों युवाओं, महिलाओं और किसानों में नई उम्मीद जगी है.
ये भी पढ़ें-यूपी बना डिजिटल शिक्षा की सबसे बड़ी मिसाल, अपार आईडी निर्माण में हुआ…

