दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली,आरोपी दिमागी रुप से अस्थिर-दिल्ली पुलिस

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली . दिल्ली पुलिस क पीसीआर पर रात 12 बजकर 5 मिनट पर एक कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले ने  दिल्ली सीएम को जान से मारने की धमकी दी. दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक धमकी देने वाला शख्स दिल्ली के ही मुडका का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि धमकी देने वाला शख्श मानसिक रुप से अस्थिर है. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है लेकिन धमकी देने वाले शख्श की गिरफ्तारी नहीं ही है. आरोपी का इलाज चल रहा है

Latest news

Related news