Sunday, June 28, 2026
Home Breaking News सुपर 30 वाले आनंद कुमार के पद्म पुरस्कारों के लिए चुने जाने...

सुपर 30 वाले आनंद कुमार के पद्म पुरस्कारों के लिए चुने जाने पर सीएम नीतीश कुमार ने बधाई दी.

0
352

बुधवार की शाम पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई जिसमें बिहार से तीन लोगों को पद्मश्री के सम्मान के लिए चुना गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी की श्रीमती सुभद्रा देवी और नालंदा के कपिल देव प्रसाद जी को कला के क्षेत्र के लिए और पटना के जाने माने शिक्षक आनंद कुमार को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योददान के लिए पद्मश्री मिलने पर बधाई दी है.

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने अपने बधाई संदेश में लिखा है:- बिहार के मधुबनी की श्रीमती सुभद्रा देवी जी को कला के क्षेत्र में, नालंदा के श्री कपिल देव प्रसाद जी को कला के क्षेत्र में तथा पटना के श्री आनंद कुमार जी को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।