Saturday, June 27, 2026
Home Breaking News 2023 के लिए पद्म पुरस्कारों की हुई घोषणा,सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव...

2023 के लिए पद्म पुरस्कारों की हुई घोषणा,सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मरणोपरांत पद्म विभूषण से होंगे सम्मानित

0
490
padma award 2023

Padma Awards 2023: 

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश में पद्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा कर दी गई है.

2023 के लिए राष्ट्रपति ने 3 युगल मामलों सहित 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दे दी है. सूचि में 6 पद्म विभूषण , 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री सम्मान शामिल है.विजेताओं में 19 महिलाएं शामिल हैं. सूचि में विदेशी / NRI/PIO/OCI के श्रेणी के दो और 7 लोगों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जायेगा.

सपा संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव होंगे पद्म विभूषण से सम्मानित

दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव , संगीतकार जाकिर हुसैन , दिवंगत ओआरएस अग्रणी दीलीप महालानबिस और एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जायेगा.

समाज सेविका सुधा मूर्ति , उद्योगपति कुमारमंगल बिड़ला को पद्म भूषण दिया जायेगा, वहीं उद्योगपति राकेश झुनझुनवाला (मरणोपरांत) फिल्म RRRके संगीतकार एमएम कीरवानी, अभिनेत्री रवीना टंडन को पद्मश्री से सम्मानित किया जायेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार पाने वाले सभी लोगों को बधाई दी.