‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने कल तक का समय मांगा’- दूसरी मीटिंग के बाद बोली CJP

CJP protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात की. यह दिल्ली में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच केंद्र के साथ दूसरी हाई-लेवल मीटिंग थी. मीटिंग के बाद, रांका ने मीडिया को बताया कि सरकार ने “सैद्धांतिक रूप से” दो मांगों पर सहमति जताई है और प्रधान के इस्तीफे की मांग पर जवाब देने के लिए कल तक का समय मांगा है.

मीटिंग को लेकर सरकार और CJP ने कही अलग-अलग बात

यह सरकार और CJP के बीच दूसरी मीटिंग थी, जो एजुकेशन में सुधार और NEET-UG पेपर लीक मामले में प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक बड़े विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रही है.
रांका ने रिपोर्टर्स से बात करते हुए बताया की सरकार के साथ मीटिंग 10 मिनट चली और कहा, “धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए या उन्हें नौकरी से निकाल देना चाहिए. हमने इस बारे में सरकार से डिटेल में बात की. सरकार ने इस मांग पर जवाब देने के लिए कल दोपहर तक का समय मांगा है.” उन्होंने चेतावनी दी कि प्रधान को हटाने में देरी से विरोध और बड़ा होगा.

CJP protest: ‘2 मांगों पर सैद्धांतिक सहमति’- CJP

उसी मीडिया बातचीत के दौरान, रांका ने यह भी कहा कि मीटिंग के दौरान सरकार ने CJP की दो मांगों को “सैद्धांतिक रूप से” मंजूरी दे दी – आत्महत्या करने वाले NEET उम्मीदवारों के परिवारों के लिए मुआवजा, और स्टूडेंट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं.
रांका ने कहा कि CJP को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही प्रधान को बर्खास्त कर देगी.

मीटिंग लगभग 2 घंटे तक चली…नड्डा

वहीं सरकार ने मीटिंग को लेकर कहा कि सोहार्दपूर्ण माहौल में मीटिंग 2 घंटे चली. नड्डा ने न प्रधान के इस्तीफे की बात की न हीं कोई आश्वासन दिया.
दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ मीटिंग के बाद, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “…मीटिंग लगभग 2 घंटे तक चली…उनकी 3 मुख्य मांगें थीं और एग्जाम के लिए 5 सुधार सुझाव थे. हमने उनसे कहा है कि हम कल दोपहर फिर मिलेंगे और सरकार के साथ हुई बातचीत के बारे में बताएंगे.”

दीपके की आज डिटेंशन की चेतावनी

इस बीच, CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि उन्हें जानकारी मिली है कि सरकार आज रात प्रोटेस्ट करने वालों को “डिटेन या अरेस्ट” करने की कोशिश करेगी. उन्होंने कहा कि वीकेंड में बहुत बड़ी भीड़ के शामिल होने की उम्मीद है और कहा कि और पुलिस एक्शन से प्रोटेस्ट और बड़ा होगा.
न्यूज़ एजेंसी PTI ने उनके हवाले से कहा, “हमें बताया गया है कि कल शनिवार है, उसके बाद रविवार है, इसलिए बहुत ज़्यादा भीड़ आने की उम्मीद है. इसीलिए सरकार आज रात हमें हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.”
सरकार कह रही है कि वह NEET पेपर लीक पर चर्चा के लिए तैयार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तब से बड़े ऐलान किए हैं, जिसमें फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाना भी शामिल है. सरकार के कदमों और वांगचुक के अनिश्चितकालीन अनशन खत्म करने के बावजूद, प्रधान का इस्तीफा CJP के लिए “नॉन-नेगोशिएबल” बना हुआ है.

ये भी पढ़ें-पेपर लीक पर चर्चा की बात कर विपक्ष का जवाब सुने बिना सदन से भागी सरकार, लोकसभा सोमवार तक के लिए स्थगित

Latest news

Related news