“हमारे देश में एक 56 इंच का चीनी खिलौना है…”-ITBP के DG के बयान पर बोले पवन खेड़ा, पीएम को बताया सनकी आशिक

ITBP के DG शत्रुजीत कपूर के बयान को लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा Pawan Khera ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. खेड़ा ने कहा कि, “हमारे देश में एक 56 इंच का चीनी खिलौना है, जिसकी चाभी कई देशों के पास है.“
पवन खेड़ा ने कहा कि, ITBP के DG के बयान के बाद चीन का सच सबके सामने आ रहा है. “हम ITBP समेत सभी बहादुर सैनिकों को सलाम करते हैं, क्योंकि वे विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर मुकाबला कर रहे हैं. क्योंकि देश में एक ऐसी सरकार है, जो न शहादत को सलामी देती है, न बहादुरी को शाबाशी.”

“भी सरकार ने चीन पर आर्थिक निर्भरता क्यों बढ़ा दी?”-Pawan Khera

कांग्रेस प्रवक्ता ने मोदी सरकार पर तंज भा कसा और मुश्किल सवाल भी पूछे. खेड़ा ने पूछा, “हमारा सवाल है कि
क्या अरुणाचल प्रदेश में शेरा-5 प्वांट तक हम पेट्रोलिंग कर पा रहे हैं या नहीं?
क्या असाफिला, माजा और तस्किन में चीन ने 7 किलोमीटर अंदर आकर अपने टेंट गाड़ रखे हैं?
क्या पूर्वी लद्दाख में साल 2020 से पहले वाली यथास्थिति बहाल हुई है? अगर नहीं हुई, तो कब होगी?
चीन के साथ बार-बार मुलाकातें होती हैं, लेकिन भारत को उन मुलाकातों से आखिर क्या मिला?
चीन से लगातार मुकाबला करना पड़ रहा है, फिर भी सरकार ने चीन पर आर्थिक निर्भरता क्यों बढ़ा दी?
भारत सरकार ने चीनी निवेश और PLA से जुड़ी कंपनियों के लिए रास्ते आसान क्यों बनाए?”

“मोदी जी शाहरुख खान बने हुए है.कककक.. कांग्रेस”…- पवन खेड़ा

पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी के लगातार कांग्रेस पर किए जा रहे हमलों को लेकर कहा कि, “वो एक शाहरुख खान की एक पिक्चर थी…कककक…किरण…मोदी जी शाहरुख खान बने हुए है.कककक.. कांग्रेस….इसके आगे उन्हें कुछ समझ ही नहीं आता…..एक सनकी आशिक जो प्लेटफॉर्म दे ककककक…कांग्रेस….यह हाल है उनका-”

“हमारे देश में एक 56 इंच का चीनी खिलौना है, जिसकी चाभी कई देशों के पास है”-पवन खेड़ा

कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी और पीएम पर सवाल उठाते हुए कहा, “हमारे देश में एक 56 इंच का चीनी खिलौना है, जिसकी चाभी कई देशों के पास है…लेकिन अब ITBP के DG शत्रुजीत कपूर ने कंफर्म किया है कि अरुणाचल प्रदेश में चीन की सेना के साथ हमारे सैनिकों की झड़प लगातार जारी है”

“दो पावर सेंटर्स हैं- चीन और अमेरिका”-पवन खेड़ा

कांग्रेस प्रवक्ता ने भारत सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा, “दो पावर सेंटर्स हैं- चीन और अमेरिका. वहां से भी पिटते हैं हम, यहां से भी पिटते हैं हम. मम्मी ने डांटा तो नानी के पास गए, नानी ने डांटा तो मम्मी के पास गए. दोनों ने डांटा तो फादरलैंड तो है ही इजराइल…”

“मोदी सरकार ने बॉर्डर मैनेजमेंट में भी सरेंडर कर दिया है”-पवन खेड़ा

खेड़ा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने चीन के कब्जे को अधिकारिक रुप से मान लिया है. खेड़ा ने कहा, “मोदी सरकार ने बॉर्डर मैनेजमेंट में भी सरेंडर कर दिया है. मोदी सरकार ने ‘Status Quo Ante’ शब्द इस्तेमाल करना ही बंद कर दिया और अब सरकार इसे ‘New Status Quo’ कहने लगी है. मोदी सरकार की प्रेस स्टेटमेंट में आजकल ‘Early Harvest’ शब्द बहुत आता है- लेकिन इसका मतलब क्या है, वो समझिए
‘Early Harvest’ का मतलब है कि बातचीत में चीन जो कहे, उसे एक बार में ही स्वीकार कर Boundry Dispute, Status Quo Ante और patrolling point से जुड़े मुद्दे भुला दिए जाएं • ऐसे में सिलीगुड़ी कॉरिडोर, गलवान, डोकलाम – ये सब Unresolved रह जाएंगे, क्योंकि मोदी सरकार ने ‘New Status Quo’ स्वीकार कर लिया है.”

ये भी पढ़ें-Anti-CEC protests: ECI ऑफिस तक मार्च के दौरान दिल्ली में कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Latest news

Related news