Tuesday, July 7, 2026
Home Breaking News बीजेपी की जीत पर Madhubani में जश्न, मिठाई खिलाकर किया ख़ुशी का...

बीजेपी की जीत पर Madhubani में जश्न, मिठाई खिलाकर किया ख़ुशी का इज़हार

0
321
Madhubani BJP
Madhubani BJP

संवाददाता अशोक कर्ण, मधुबनी : देश में इंडिया गठबंधन की लगातार हुई बैठक और विपक्षी नेताओं के बयानबाजी के बावजूद छत्तीसगढ़ ,राजस्थान और मध्यप्रदेश में BJP को मिली भारी सफलता के बाद मधुबनी Madhubani में भी BJP के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और खुशी दिखी. सभी ने BJP की सफलता को पार्टी नेता PM नरेंद्र मोदी ,अमित शाह ,JP नड्डा सहित देश के कार्यकर्ता सहित चारों राज्य की जनता को बधाई देते हुए एक दूसरे को तिलक लगा कर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया.

BJP
                                BJP

Madhubani में पीएम मोदी की जय जयकार

वहीं कार्यकर्ताओं से नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री सबके लिए सोचते हैं.  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के किसानों, महिलाओं ,युवाओं और बेरोजगारों के हित में हुए काम की जीत है. देश की जनता ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्वसास प्रकट किया है. यह अविस्मरणीय है. इंडिया गठबंधन के नेताओं ने जिस तरह से इन राज्यों के चुनाव में किया यह चुनाव के परिणाम का यह झलक है , 2024-2025 में भी बीजेपी की भारी जीत होगी. वहीं नरेंद्र मोदी जी ने कोविड के समय जो दुनिया सहित देश को सेवा देने का काम किया उसी का परिणाम है यह जीत.

ये भी पढ़ें:  चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे देख Tejashwi Yadav का छलका…