पुणे में धर्मपरिवर्तन की कोशिश का मामला,तीन लोगों पर FIR दर्ज

पुणे : महाराष्ट्र में पुणे जिले के आलंदी इलाके में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है .कुछ लोग आलंदी के भगवानगढ़ इलाके में हिंदुओं का धर्म परिवर्तन की कोशिश करते नजर आए .मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 3 लोगों पर मामला दर्ज किया है .

इसाई बनकर का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश

शिकायतकर्ता उद्धव कांबले के मुताबिक 1 जनवरी को कुछ लोग ईसाई समाज से होने का दावा करते हुए उनके इलाके में पहुंचे और हिंदू धर्म के बारे में दुष्प्रचार करने लगे .आरोपियों ने हिंदू (मातंग समाज) के लोगो के बीच अंधविश्वास फैलाते हुए कहा कि आपलोगो की सारी बीमारियां हमारे क्रिश्चन धर्म के प्रार्थना से ठीक कर देंगे. इसलिए आप सिर्फ यीशु की प्रार्थना करो और अपने घर से सारे देवी देवताओं को निकाल डालो .ऐसा करने पर आपकी सारी बीमारियां और आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएगी. अपने मातंग समाज का हिंदू धर्म छोड़कर क्रिश्चियन धर्म अपना लो ऐसा आग्रह करने लगे साथ ही इन लोगों ने कहा कि हिंदू धर्म के देवी देवता शैतान होते हैं इसलिए उन्हें अपने घर से निकाल डालो.

शिकायतकर्ता ने आगे जानकारी दी की यह घटना 1 जनवरी को शाम के करीब 7:00 बजे घटी जहां पर दो अलग-अलग कमरों में 30 लोग, जिसमें बच्चे बड़े सभी शामिल थे उन पर ये लोग कुछ मंत्र पढ़ने लगे और अंगूर का जूस जिसे यीशु कर रक्त बताकर पीने को कहने लगे .इस पूरे मामले का हमने विरोध भी किया और विवाद बढ़ता देख उन्हें वहां से हटा दिया. बाद में पूरे मामले की शिकायत पुलिस में भी दी गई जिस पर 4 जनवरी को मामला दर्ज किया गया .धर्म परिवर्तन कराने आए लोगों में पुरुष और महिलाएं भी शामिल थीं.

आलंदी पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए FIR दर्ज करने की तस्दीक की .

इंस्पेक्टर रमेश पाटिल के मुताबिक फिलहाल इस मामले में सुधाकर सूर्यवंशी नाम के व्यक्ति उसके अलावा दो अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है.पुलिस मामले की हकीकत जानने में जुटी है. आरोपी सुधाकर सूर्यवंशी समेत 2 अन्य पर आईपीसी की धारा 153 A के तहत मामला दर्ज हुआ है.

Latest news

Related news