डिलिमिटेशन , महिला बिल समेत स्पेशल सेशन में पेश किए गए तीन बिलों पर राहुल गांधी Rahul Gandhi ने भारी हंगामें के बीच अपनी बात रखते हुए कहा कि ये बिल महिला बिल नहीं देश को धोखा देना का बिल है. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार 2023 में पास बिल लेकर आए हम उसका समर्थन करेंगे. राहुल गांधी ने महिला बिल में पेश संशोधन को डिमिटेशन के साथ जोड़ने को वह भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश बताया.
स्पीकर और बीजेपी पीएम के लिए जादूगर शब्द पर भड़की
संसद में राहुल गांधी ने कहा कि, “सच तो यह है कि जादूगर पकड़ा गया है. बालाकोट का जादूगर, नोटबंदी का जादूगर, ऑपरेशन सिंदूर का जादूगर” इसपर बीजेपी समेत स्पीकर भड़क गए और राहुल गांधी को विषय पर बोलने की बात कहीं.
The truth is that the magician has been caught.
⦁ The magician of Balakot
⦁ The magician of demonetisation
⦁ The magician of Operation Sindoor: LoP Shri @RahulGandhi in Lok Sabha pic.twitter.com/Tbk7QeG5cJ
— Congress (@INCIndia) April 17, 2026
वह भारत का चुनावी नक्शा बदलना चाहते थे- Rahul Gandhi
बार-बार स्पीकर और बीजेपी के हंगामे के बाद राहुल गांधी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, “BJP बेवकूफ नहीं है – उन्हें पता था कि यह बिल पास नहीं हो सकता था. लेकिन फिर भी वे इसे ले आए. यह एक पैनिक रिएक्शन था क्योंकि प्रधानमंत्री किसी भी कीमत पर दो मैसेज देना चाहते थे
1) वह भारत का चुनावी नक्शा बदलना चाहते थे
2) उन्हें यह मैसेज फिर से देना था कि वह महिलाओं के पक्ष में हैं.
वह ऐसा क्यों कर रहे हैं, यह मैं आपकी सोच पर छोड़ता हूँ. लेकिन जो लोग सत्ता में हैं, उन्हें ठीक-ठीक पता है कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं. ”
BJP is not stupid – they knew this bill couldn’t have passed
But they still brought it.
This was a panic reaction because the Prime Minister at any cost wanted to send out two messages
1) He wanted to change the electoral map of India
2) He needed to send this message again… pic.twitter.com/dWkgUvTT1Q
— Congress (@INCIndia) April 17, 2026
हम उन्हें भारत संघ पर हमला नहीं करने देंगे- राहुल गांधी
इसके साथ ही राहुल गांधी ने दक्षिण राज्यों का जिक्र करते हुए कहा, “मैं देश भर के अपने दोस्तों, भाइयों और बहनों को भरोसा दिलाना चाहता हूं – दक्षिणी राज्यों, छोटे राज्यों और उत्तर-पूर्वी राज्यों को – चिंता मत करो. हम उन्हें भारत संघ पर हमला नहीं करने देंगे. आप भारत संघ में बराबर के हिस्सेदार हैं. वे भारत संघ में आपके प्रतिनिधित्व को छूने की हिम्मत नहीं करेंगे
इंदिरा गांधी जी और वाजपेयी जी के सामने भी यही सवाल था. दोनों ने इस सवाल का सामना किया. वे खतरों को समझते थे, और उन्होंने वह कदम नहीं उठाया जो प्रधानमंत्री उठा रहे हैं. ”
I want to assure my friends, brothers, and sisters across the country – southern states, smaller states, and northeastern states – do not worry. We are not going to allow them to attack the Union of India. You are equal participants in the Union of India. They will not dare to… pic.twitter.com/gC2OEh9Ctr
— Congress (@INCIndia) April 17, 2026
ओबीसी का हक़ नहीं देना चाहती सरकार- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने परिसीमन जल्द कराने की कोशिश को ओबीसी आरक्षण से बचने और जनगणना नहीं कराने से जोड़ा. उन्होंने कहा, “मोदी सरकार दलितों , ओबीसी को हिंदू कहती है, पिछड़ों को हिंदू कहती है लेकिन वो उन्हें देश के Power Structure में जगह नहीं देना चाहती. ”
मोदी सरकार 👇
⦿ दलितों को हिंदू कहती है
⦿ पिछड़ों को हिंदू कहती हैलेकिन वो उन्हें देश के Power Structure में जगह नहीं देना चाहती। pic.twitter.com/xAD6nihvmE
— Congress (@INCIndia) April 17, 2026
दादी का किस्सा सुना बोले राहुल, सच अँधेरे में छिपा होता है
राहुल गांधी ने अपनी दादी का एक किस्सा सुना कहा कि सच वो नहीं होता जो दिखता है, सच अंधेरे में छिपा होता है. राहुल गांधी ने कहा, “मुझे याद है कि जब मैं छोटा लड़का था, तो मुझे अंधेरे से डर लगता था. हमारे पास एक बहुत बड़ा कुत्ता था जो अक्सर मेरी बहन और मुझ पर हमला कर देता था। एक दिन, मेरी दादी को इस बारे में पता चला.
मेरे मम्मी-पापा डिनर के लिए बाहर गए थे. मेरी दादी मुझे बगीचे में ले गईं, मुझे वहीं छोड़ दिया, और कहा, “डरो मत.”
मैंने उन्हें जाते हुए देखा, और मुझमें इतनी हिम्मत नहीं थी कि मैं उन्हें बता सकूँ कि मैं वहाँ नहीं रहना चाहता. मेरे लिए, वे कुछ मिनट दो या तीन घंटे जैसे लगे. मैंने साँपों, कुत्तों – हर उस चीज़ की कल्पना की जो मुझे डरा सकती थी.
आखिरकार, मेरी दादी वापस आईं और पूछा, “तुम्हें किससे डर लगता है?” मैंने कहा, “मुझे उस कुत्ते से डर लगता है, और मुझे हर चीज़ से डर लगता है.”
उन्होंने कहा, “तुम्हें कुत्तों या चमगादड़ों या अंधेरे से डर नहीं लगता. तुम्हें अपने दिमाग, अपनी कल्पना और अपने विचारों से डर लगता है.”
फिर उसने मुझसे कहा, “तुम्हें अंधेरे से डरना नहीं चाहिए, क्योंकि सच अक्सर अंधेरे में ही होता है. अगर तुममें अपने डर या अंधेरे का सामना करने की हिम्मत नहीं है, तो तुम कभी भी सच को समझ या उसके लिए लड़ नहीं पाओगे.”
यह सिर्फ़ एक पॉलिटिकल सबक नहीं था, बल्कि असल में, एक धार्मिक सबक था – सत्यम शिवम सुंदरम.”
I remember that when I was a little boy, I was afraid of the dark. We had a huge dog that would often attack my sister and me. One day, my grandmother found out about this.
My parents had gone out for dinner. My grandmother took me into the garden, left me there, and said,… pic.twitter.com/Voqh5MBJPG
— Congress (@INCIndia) April 17, 2026
महिलाएं हमारे राष्ट्रीय नजरिए में एक ड्राइविंग फोर्स हैं- Rahul Gandhi
महिलाएं हमारी राष्ट्रीय सोच और हमारे राष्ट्रीय नज़रिए में एक सेंट्रल फ़ोर्स, एक ड्राइविंग फ़ोर्स हैं. इस कमरे में हम सभी अपनी ज़िंदगी की महिलाओं – माताओं, बहनों और पत्नियों से प्रभावित हुए हैं, उनसे सीखा है और बहुत कुछ सीखा है. उन्होंने बहन प्रियंका गांधी के भाषण का भी जिक्र किया. ”
Women are a central force, a driving force in our national imagination and our national perspective.
All of us in this room have been influenced, taught, and have learnt a lot from the women in our lives – mothers, sisters, and wives.
: LoP Shri @RahulGandhi in Lok Sabha pic.twitter.com/2Twb7HPuKq
— Congress (@INCIndia) April 17, 2026
PM मोदी और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई दिक्कत नहीं-राहुल गांधी
संसदीय मंत्री किरण रिजिजू के पत्नी के संसद में अपने लिए कविता नहीं पढ़ने पर डाटने की बात का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, PM मोदी और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन हमारी मां और बहनों से हमें सीखना चाहिए
PTI SHORTS | PM Modi and I don’t have wife issues, but have our mothers and sisters to learn from: Rahul Gandhi
WATCH: https://t.co/KOgCwUIaQ7
Subscribe to PTI’s YouTube channel for in-depth reports, exclusive interviews, and special visual stories that take you beyond the…
— Press Trust of India (@PTI_News) April 17, 2026

