पितृ विसर्जन अमावस्या: सीएम धामी ने अपने आवास पर पूर्वजों का किया तर्पण, कही यह बड़ी बात

Pitru Visarjan Amavasya 2026 :देहरादून: पितृपक्ष के अंतिम दिन आज यानी पितृ विसर्जन अमावस्या की पावन तिथि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पूर्वजों का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। मुख्यमंत्री आवास पर उन्होंने पूरी विधि-विधान और परंपरा के साथ पूजा-अर्चना की और अपने पितरों का तर्पण कर उन्हें प्रणाम किया.

Pitru Visarjan Amavasya 2026
पितृ विसर्जन अमावस्या पर सीएम धामी ने किया तर्पण

 

सनातन परंपरा का अहम हिस्सा है पूर्वजों का सम्मान

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने सनातन संस्कृति और संस्कारों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज हमारी जड़ों, संस्कारों और जीवन-मूल्यों के असली आधार हैं। उनके प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करना हमारी सनातन परंपरा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग है।

“हमारे पूर्वज हमारी जड़ों और जीवन-मूल्यों के आधार हैं। उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए यही प्रार्थना है कि उनका स्नेह, पुण्य और आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे।”

— पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

पितृ विसर्जन अमावस्या के दिन इस अनुष्ठान के माध्यम से सीएम धामी ने पूर्वजों के प्रति अपनी अटूट आस्था और कृतज्ञता प्रकट की, साथ ही राज्य की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद भी मांगा।

Latest news

Related news