अनंत सिंह का एक और विस्फोटक बयान-“नीतीशजी को जैसे भी ‘लूट’ के बाढ़-मोकामा से 3 लाख वोट देते थे..”

Anant Singh vote looting पटना: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के बीच सूबे की सियासत में जबरदस्त घमासान छिड़ा हुआ है. मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के एक के बाद एक आए बयानों ने सत्तारूढ़ पार्टी को बैकफुट पर ला खड़ा किया है. जेडीयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार के साथ छिड़ी तीखी जंग के बीच अनंत सिंह ने एक बार फिर से सनसनीखेज दावा किया है . अनंत सिंह का द्वा है कि उन्होने ‘नीतीश कुमार’ के लिए बाढ मोकामा में ‘वोटों की लूट की है.उन्होंने तीन तीन साथ तक वोट लूटकर’ कर भी नीतीश कुमार को दिलवाये हैं.

अनंत सिंह के ऐसा बोलते ही बवाल मच गया. विपक्ष आक्रामक हो गया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है.

रोहिणी आचार्या का सवाल- ‘क्या वोट लूट की बदौलत जीते चुनाव?’

अनंत सिंह के कैमरे पर दिए कबूलनामे के बाद आरजेडी ने सुशासन सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए जेडीयू पर बड़ा हमला बोला.

रोहिणी ने कहा कि नीतीश कुमार के चहेते विधायक खुद कैमरे के सामने ‘वोट लूटने’ की बात कबूल रहे हैं.इससे बिहार के तथाकथित ‘सुशासन’ और ‘नैतिकता’ की हवा निकल गई है. उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछा, “क्या आप वोट लूट की बदौलत चुनाव जीतते आए थे?”

‘9 मर्डर’ वाले बयान पर दी सफाई

वोट लूट के अलावा अनंत सिंह के ‘9 मर्डर’ वाले बयान ने भी दिनभर सियासी पारा गर्म रखा. शुक्रवार सुबह अनंत सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार के लिए उनके 9 लोग मारे गए थे, जिसे शुरुआत में गलत संदर्भ में लिया जाने लगा.

विवाद बढ़ता देख अनंत सिंह ने कुछ ही घंटों में इस पर सफाई दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी की हत्या नहीं कराई, बल्कि अपनी कुर्बानी का जिक्र कर रहे थे. उन्होंने कहा:

“2004 में लालू राज के दौरान मेरे घर पर एसटीएफ (STF) की मुठभेड़ हुई थी। नीतीश कुमार का साथ देने के कारण ही पुलिस भेजकर मेरे घर के 9 लोगों की हत्या कराई गई थी। मैंने पार्टी और नीतीश जी के लिए अपनों को खोया है।”

जेडीयू में आंतरिक कलह: प्रशांत किशोर के प्रत्याशी को समर्थन

बिहार एमएलसी चुनाव की पटना स्नातक सीट को लेकर जेडीयू के भीतर की गुटबाजी अब खुलकर सामने आ चुकी है. अनंत सिंह यहां से जेडीयू के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध कर रहे हैं.

इतना ही नहीं, मोकामा विधायक अनंत सिंह ने प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ के प्रत्याशी अनुज सिंह को अपना समर्थन दिया है और उनके लिए रोड शो व चुनाव प्रचार भी किया है. इस कारण एनडीए और जेडीयू के भीतर काफी असहज स्थिति बनी हुई है.

बता दें कि पटना स्नातक सीट समेत बिहार एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. मतदान से ठीक पहले अनंत सिंह के इन बयानों ने एनडीए की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

Latest news

Related news