Tuesday, July 7, 2026
Home Breaking News BIGGBOSS 17 : Vicky Jain के पिता ने Ankita Lokhande की मां...

BIGGBOSS 17 : Vicky Jain के पिता ने Ankita Lokhande की मां को दिखाया नीचा, कहा आपकी औकात क्या है?

0
370
BIGG BOSS 17
BIGG BOSS 17

BIGGBOSS SEASON 17  का 28 जनवरी को ग्रैंड फिनाले होने वाला है और जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है, शो में तनाव बढ़ता जा रहा है. बीते वीकेंड के वार Weekend Ka Vaar में सलमान खान के बजाए परिवार वालों की क्लास लेने करण जौहर पहुंचे थे. करण जौहर ने घर वालों की अच्छे से क्लास ली थी.

BIGG BOSS 17 (BB17)
BIGG BOSS 17 (BB17)

शो के शुरुआत में करण जौहर ने अपने पसंदीदा 4 कंटेस्टेंट को घर के अंदर जाकर गले लगाया, जिसमें अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी. इसके बाद करण ने कल दो लोगों की क्लास लगाई. पहली ईशा मालवीय और दूसरे नंबर पर थे विक्की जैन.

BIGGBOSS 17 : विक्की के पिता ने अंकिता की मां को दिखाया नीचा

करण जौहर के बातचीत के बात विक्की जैन ने पत्नी अंकिता लोखंडे से अकेले में जाकर बातें की. दोनों पति-पत्नी के आपसी सीरियस डिस्कशन में अंकिता ने विक्की की मां के कुछ ऐसे खुलासे किए जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं. अंकिता ने विक्की संग बातचीत में बताया कि, जब मैंने तुम्हें चप्पल मारी थी तो तुम्हारे पापा ने मेरी मम्मी को फोन किया था और कहा था कि, आप भी अपने पति को ऐसे ही मारती थीं क्या चप्पल, जूते फेंक के? पापा ने और भी बोला था. उन्होंने कहा था- आपकी औकात क्या है?’.

अंकिता-विकी के रिश्ते पर यूजर ने किया कमेंट

इस बातचीत में अंकिता ने कहा, ‘मैं बहुत आराम से इस बारे में तुम्हारी मम्मी से कहा कि मेरी मां अकेली हैं, मेरे पापा का कुछ वक्त पहले निधन हुआ है. आप ऐसे मत बोलो. ‘मैंने उनसे कहा कि जो भी मेरे और विक्की के बीच है उसमें हम दोनों की गलती है. इसमें न तो आपकी गलती है न पापा की गलती है. अंकिता लोखंडे के इस खुलासे के बाद अब सोशल मीडिया पर विक्की जैन और उनके पेरेंट्स पर अंकिता के फैंस काफी भड़कते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, यह क्रूरता और बेहूदगी है. मैं विक्की के फैमिली ड्रामा से बहुत परेशान हूं.

BIGG BOSS 17
BIGG BOSS 17

ये भी पढ़ें: Fighter फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज़, ट्रेलर के हर फ्रेम में देशभक्ति का सैलाब

जब से विक्की जैन की मां शो में आई उन्होंने बाहर मीडिया में जाकर अंकिता लोखंडे को लेकर कई तरह की बातें की. इतना ही नहीं उन्होंने सरेआम मीडिया में कहा कि हम तो इस शादी के खिलाफ थे. रंजना जैन के इस तरह के बयानों के बाद सोशल मीडिया पर लोग अंकिता को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं. अब इस लड़ाई में राखी सावंत भी आ कूदी हैं.

राखी सावंत ने अंकिता की सासू मां को सुनाया

उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे की सास को खास नसीहत दी है. राखी ने कहा है कि, मैं अंकिता की सास से कहना चाहती हूं कि सास भी कभी बहू थी. पति-पत्नी के बीच कबाब में हड्डी न बने. एक बार आपके बेटे, विक्की जीजाजी ने बहू का हाथ पकड़ लिया, शादी कर ली तो उनके आपस के झगड़ों में क्यों पड़ रही हो? सासू मां, सासू मां शांति से बैठो ना. खाना-पीना खाओ, ऐश करो सासू मां.