Sunday, February 22, 2026

Bigg Boss OTT 3: सलमान खान के घर पर हुए हमले के बाद बिग बॉस ओटीटी 3 हो सकता है पोस्टपोन,मेकर्स ने डिलीट की अनाउंसमेंट पोस्ट

फैंस का पसंदीदा शो Bigg Boss OTT 3 का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. शो को लेकर हर दिन कोई न कोई नई अपडेट सामने आती रहती हैं. अब तक इस शो को लेकर कई कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ चुके हैं. शो के मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर कर ओटीटी के अगले सीजन की अनाउंसमेंट की थी लेकिन अब मेकर्स ने पोस्ट को डिलीट कर दिया है, जिसके बाद माना जा रहा है कि शो को पोस्टपोन कर दिया है.

पोस्टपोन हो सकता हैं BIGG BOSS OTT 3

आपको बता दें कि बिग बॉस के फैन पेज द खबरी ने एक ट्वीट किया है. इस ट्ववीट में उसने बताया कि मेकर्स ने पहले तो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर पोस्ट किया था, लेकिन अब ऐसा कोई पोस्ट नज़र नहीं आ रहा है. मेकर्स ने यह कदम जब उठाया जब सलमान खान खुद खबरों में बने हुए है.

जैसा की सभी जानते है कि सलमान खान के घर के बाहर रविवार को फायरिंग हुई थी, जिसके बाद बॉलीवुड स्टार सलमान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. इसी बीच मेकर्स का बिग बॉस ओटीटी 3 को  लेकर किया गया पोस्ट शो को कैंसिल करने की ओर इशारा करता है, हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट या जानकारी नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: ED Action on Raj Kundra : शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ईडी का एक्शन ,जब्त की कुंद्रा की 97.79 करोड़ की…

आपको जानकारी के लिए बता दें कि अब तक ओटीटी के दो सीजन आ चुके हैं. पहला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था और दूसरा सीजन लोगो के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था.इस सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया था. दूसरे सीजन की ट्रॉफी यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने नाम की थी. वहीं अब दर्शक तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

Latest news

Related news