70 साल से उपर के बुजुर्गो को मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज,केंद्र सरकार ने योजना को लागू करने का लिया फैसला

Ayushman Bharat above 70 age :  केंद्र की मोदी सरकार ने आज 2024 के लोकसभा चुनाव में चुनावी घोषणापत्र में किये गये वादे के मुताबिक 70 साल से उपर के बुजुर्गों को आय़ुष्मान भारत योजना में शामिल करने के फैसले को मंजूरी दी है. ये फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया.   प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की. फैसले के बारे में पीएम मोदी ने लिखा –

“हम हर भारतीय के लिए सुलभ, सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस संदर्भ में, कैबिनेट ने आज आयुष्मान भारत PM-JAY के दायरे को और बढ़ाने का निर्णय लिया है ताकि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य कवरेज प्रदान किया जा सके. यह योजना 6 करोड़ नागरिकों को सम्मान, देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करेगी!” 

Ayushman Bharat above 70 age :  6 करोड़ बुजुर्गों को होगा लाभ 

केंद्र की मोदी सरकार की केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को इस महत्वपूर्ण फैसले पर अपनी मुहर लगाई.  कैबिनेट के फैसले के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार के इस फैसले से देशभर में तकरीबन साढ़े चार करोड़ परिवारों के 6 करोड़ से ज्यादा बुजुर्गों को आय़ुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज मिल सकेगा. सरकार की तरफ से कहा कि इस योजना के तहत लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों को अलग से कार्ड जारी किया जायेगा.

किस श्रेणी के बुजुर्गों को मिलेगा योजना का फायदा ?

अयुष्मान योजना के तहत केंद्र सरकार देश के हर राज्य के 70 साल की उम्र के उपर के बुजुर्गों को 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देगी.आयुष्मान योजना के तहत पहले से जिन परिवारों लाभ मिल है,उन परिवारों के बुजुर्गो के लिए अतिरिक्त पांच लाख का टॉपअप कवर मिलेगा.

अगर कोई रिटायर्ड अधिकारी या कर्मचारी केंद्र सरकार की किसी स्वास्थ्य योजना का लाभ ले रहे हैं, तो उन्हें दोनों में से किसी एक योजना का लाभ लेने की सुविधा मिलेगी. यानी वो अपने मौजूदा योजना से आयुष्मान योजना में स्वीच कर सकते हैं.उनके पास स्वीच करने का विकल्प होगा.

इस योजना की खासियत ये है कि देश भर में 70 साल की उम्र या उससे उपर के सभी वरिष्ठ नागरिक को योजना का लाभ मिलेगा,  चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो.

Latest news

Related news