राम आस्था है राम श्रद्धा है, राम पुरुषों में उत्तम है वो आदर्श है और जीवन जीने का मापदंड भी है. अयोध्या के राम मंदिर में वैसे तो रोज़ हजारों भक्त आते है लेकिन कुछ भक्त ऐसे पहुंचते है कि उन्हें देखने के लिए लोग रुक जाते है. बुधवार यानी 8 मई को अयोध्या में केरल के राज्यपाल Arif Mohammed Khan पहुंचे. राम लला के दर्शन का उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरीफ मोहम्मद खान वीडियो में भगवान राम के सामने माथा टेका. हाथ जोड़े नज़र आ रहे है.
केरल के राज्यपाल का कहा है कि , “मैं जनवरी में दो बार अयोध्या आया उस समय जो भावना थी, वह आज भी है. मैं कई बार अयोध्या आया हूं. यह हमारे लिए सिर्फ खुशी की बात नहीं है, बल्कि यह गर्व की बात है कि अयोध्या आकर श्रीराम की पूजा की जा रही है.”
राम मंदिर में माथा टेकने पहुंचे Arif Mohammed Khan
केरल के राज्यपाल का भगवान राम के सामने नतमस्तक वीडियो राज्यपाल के आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है. पीआरओ केरल राजभवन की ओर से पोस्ट किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भगवान रामलला का दर्शन करने बुधवार को अयोध्या पहुंचे. महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.
खान ने खुद को बताया अयोध्या का पड़ोसी
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने अयोध्या दौरे को लेकर कहा कि वो “मैं कई बार अयोध्या आ चुका हूं और मैं अयोध्या का पड़ोसी हूं. मैं पहले भी बहुत आता रहा हूं, यह हमारे लिए खुशी नहीं गर्व की बात है. 22 जनवरी के पहले यहां आया था और अब 22 जनवरी के बाद आया हूं, आज केवल भगवान रामलला का दर्शन करने आया हूं.”
असल में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का चुनावी क्षेत्र बता दें कि अयोध्या का पड़ोसी जिला बहराइच रहा है. इसी नाते वो अपने को अयोध्या का पड़ोसी कह रहे है.
राजनीति से अलग दिखी गंगा जामुनी तहजीब की झलक
वैसे तो देश में ऐसी कई मिसालें है जहां हिंदू -मुसलिम एकता देखने को मिलती है लेकिन बीच चुनाव जब छोटी जाति के नेताओं के मंदिर दौरे के बाद मंदिरों धोये जा रहे हो. जब दूसरी जातियों के नेताओं के माल्यार्पण के बाद मूर्तियां धोई जा रही हो….जब कहा जा रहा हो कि राम मंदिर पर बाबरी ताला लगा दिया जाएगा. ऐसे समय में एक दूसरे धर्म के व्यक्ति का राम के दरबार में हाजिरी लगाना, शीश झुकाना देश के लाखों लोगों लिए सुकून देने वाला है जो अमन और शांति से रहना चाहते है. जो साथ में जीना और बढ़ना चाहते है. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान खान के इस दौरे के लिए राम मंदिर प्रशासन का भी धन्यवाद जिन्होंने आरिफ मोहम्मद खान की भक्ति देखी धर्म नहीं.

