पटना
बिहार में जेडीयू के अंदर उपेंद्र कुशवाहा प्रकरण के साथ ही कई दूसरे नेताओं के बगावती सुर भी सुनाई देने लगे हैं. जेडीयू के विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने पार्टी में चल रही गुटबाजी का खुलासा करते हुए बताया कि उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी में ना लाने के लिए जेडीयू के कई कुशवाहा नेताओं ने बैठक करके विरोध किया था,इसके बावजूद नीतीश कुमार के आदेश के बाद उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी में शामिल कराया गया था. रामेशवर महतो का कहना है कि इन दिनों भी उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जेडीयू के कई कुशवाहा नेता लगातार गुटबाजी और और रणनीति बना रहे है . इस वजह से जेडीयू में गुटबाजी बढ़ गई है. रामेश्वर महतो ने सीएम नतीश कुमार से कहा कि सीएम खुद से उपेंद्र कुशवाहा से बात कर मामले को समझ कर उसका निदान करें नहीं तो जेडीयू के कई कुशवाहा नेता पार्टी को छोड़ने का फैसला ले सकते हैं.
उपेंद्र कुशवाहा के मुद्दे पर जेडीयू के एक और नेता पार्षद रामेश्वर महतो बग़ावत पर उतरे. रामेश्वर महतो ने सीएम नीतीश कुमार से कहा है कि जल्द से जल्द कुशवाहा मामले का निबटारा करें नहीं तो कई और नेता पार्टी छोड़ने के लिए विवस होगें. #Bihar pic.twitter.com/C7gNI2DUdN
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) February 2, 2023

