सीज़फ़ायर समझौते के बावजूद, सरकार ने भारतीयों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी

बुधवार को तेहरान में भारतीय दूतावास की ओर से जारी एक एडवाइज़री में सीज़फ़ायर ceasefire समझौते के बावजूद, भारतीयों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी गई है.

दूतावास के साथ सलाह-मशविरा और तालमेल कर छोड़े ईरान

हिंदुस्तान टाइम्स ने तेहरान में भारतीय दूतावास के हवाले से कहा है कि तेहरान में बुधवार को भारतीयों के लिए एक नई एडवाइज़री जारी की गई है. अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष-विराम समझौते पर पहुँचने के कुछ ही घंटों बाद जारी इस एडवाइजरी में युद्ध-ग्रस्त देश में मौजूद अपने नागरिकों से “जल्द से जल्द वहाँ से निकलने” को कहा.
इस एडवाइज़री में दूतावास ने कहा: “07 अप्रैल 2026 की एडवाइज़री के क्रम में, और हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए, ईरान में अभी भी मौजूद भारतीय नागरिकों को ज़ोरदार सलाह दी जाती है कि वे दूतावास के साथ तालमेल बिठाकर और दूतावास द्वारा सुझाए गए रास्तों का इस्तेमाल करके जल्द से जल्द ईरान से निकल जाएँ.

भारतीय दूतावास ने हैल्पलाइन नंबर भी दिए हैं

एडवाइज़री में इस बात पर जोर दिया गया है कि, “यह फिर से दोहराया जाता है कि दूतावास के साथ पहले से सलाह-मशविरा और तालमेल किए बिना किसी भी अंतरराष्ट्रीय ज़मीनी सीमा तक पहुँचने की कोई कोशिश न की जाए.”
इसके साथ ही दूतावास के आपातकालीन नंबर भी जारी किए हैं.
मोबाइल नंबर: +989128109115; +989128109102″

बहरीन की राजधानी मनामा में धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं

न्यूज़ एजेंसी AFP के अनुसार, बुधवार सुबह बहरीन की राजधानी मनामा में धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं. यह घटना अमेरिका द्वारा ईरान के साथ सीज़फ़ायर की घोषणा किए जाने के कुछ घंटों बाद हुई.
इस खाड़ी देश के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सिविल डिफ़ेंस की टीमों ने एक ऐसी जगह पर लगी आग पर काबू पा लिया है, जिसे “ईरान के दुष्टतापूर्ण हमले” में निशाना बनाया गया था. इस घटना में किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है.

ceasefire के बाद भी लेबनान में इज़रायली हमले की ख़बर

अल जदीद TV ने बताया कि इज़रायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के बाराचित शहर में गोलाबारी की.
यह हमला इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दफ़्तर के उस बयान के बाद हुआ, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका और ईरान के बीच क्षेत्रीय सीज़फ़ायर लेबनान पर लागू नहीं होता.

ये भी पढ़ें-Iran ceasefire demands: जानिए क्या है ईरान की वो 10 मांगें, जिन्हें मानकर अमेरिका ने 2 हफ़्ते का सीज़फ़ायर किया

Latest news

Related news