ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के कथित अवैध ऑफिस पर चला बुलडोजर,5 मंजिला इमारत गिराने में जुटीं 3 JCB

Abhishek Banerjee Office Demolition कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को उस समय  हलचल मच गई जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के कथित अवैध रूप से निर्मित सांसद कार्यालय पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी.दक्षिण 24 परगना जिले के अमताला-बारुईपुर रोड स्थित इस पांच मंजिला भवन को गिराने के लिए तीन जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं.

प्रशासन के अनुसार, यह इमारत आवश्यक स्वीकृतियों के बिना बनाई गई थी. नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन निर्धारित समय के भीतर कोई संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए. इसके बाद शनिवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई.

Abhishek Banerjee Office Demolition:’बिना मंजूरी हुआ निर्माण’

जिला प्रशासन का कहना है कि भवन निर्माण से संबंधित जरूरी अनुमति और वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए. अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान भवन को अवैध निर्माण की श्रेणी में पाया गया, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई.

प्रशासन ने इससे पहले भवन पर नोटिस भी चस्पा किया था, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि निर्धारित समय के भीतर जवाब नहीं मिलने पर इमारत को ध्वस्त किया जाएगा.

चुनाव के बाद से बंद था कार्यालय

जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से यह सांसद कार्यालय बंद पड़ा था. अब प्रशासन की कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है.

भारी पुलिस बल तैनात

ध्वस्तीकरण के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.

राजनीतिक विवाद तेज होने के आसार

अभिषेक बनर्जी के सांसद कार्यालय पर हुई इस कार्रवाई के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है. विपक्ष इसे कानून के पालन की कार्रवाई बता रहा है, जबकि तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है. आने वाले दिनों में यह मुद्दा राज्य की राजनीति में और अधिक गरमा सकता है

Latest news

Related news