CJP Bengaluru Protest: बेंगलुरु में CJP द्वारा घोषित फ्रीडम पार्क प्रोटेस्ट शुरू हो गया है. CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके, सौरव दास समेत ध्रुव राठी और प्रकाश राज भी प्रोटेस्ट साइट पर मौजूद हैं. SIR से प्रभावित राज्य भर के लोगों के पार्टी द्वारा आयोजित ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ में शामिल होने की उम्मीद है.
इसके अलावा JNU स्टूडेंट लीडर आइशी घोष, नेहा बोरा, और दूसरे युवा और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि भी प्रदर्शन में शामिल हैं.
The CJP protest kicks off with a “People’s Tribunal” on the Special Intensive Revision (SIR) at Freedom Park, Bengaluru. Joining the ground are CJP founder Abhijeet Dipke, co-convener Ashutosh Ranka, YouTuber Dhruv Rathee, and actor-activist Prakash Raj. #FreedomPark #CJP https://t.co/jG24gcnYPd
— Arun Dev (@ArunDev1) October 8, 2026
”आदिवासियों, गरीबों, मुसलमानों और अल्पसंख्यकों को उनके वोट से वंचित कर दिया गया है”- प्रकाश राज
बेंगलुरु में प्रोटेस्ट साइट पर बोलते हुए अभिनेता प्रकाश राज ने कहा, “उन्होंने देश के वोटर्स की बेइज्ज़ती की है. पांच साल में सिर्फ़ एक बार ये नेता हमारे पास गिड़गिड़ाने आते हैं. अब हमें अपने वोट के लिए उनके ऑफिस के सामने भीख मांगनी पड़ रही है.”
अभिनेता-कार्यकर्ता प्रकाश राज ने आगे कहा, “आदिवासियों, गरीबों, मुसलमानों और अल्पसंख्यकों को उनके वोट से वंचित कर दिया गया है. क्योंकि आप उन्हें मार नहीं सकते, आपने उनके वोट ले लिए हैं… हमारी लड़ाई सिर्फ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बारे में नहीं है. अगर वह जाएंगे तो कोई और आएगा. हम चाहते हैं कि एसआईआर को खत्म किया जाए. फिर ज्ञानेश कुमार की जांच की जानी चाहिए और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए.”
‘नरेंद्र मोदी के पास पावर हो सकती है, लेकिन सड़कें हमारे पास हैं’, दिपके
CJP के फाउंडर बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क प्रोटेस्ट में स्टेज पर आए और कहा, “एक देश और एक चुनाव एक नारा है. इरादा एक देश, एक पार्टी है. यह अब हिटलर का प्लान था. मोदी को पूछना चाहिए कि हिटलर का क्या हुआ. उसे खुद को गोली मार लेनी चाहिए.”
दिपके ने आगे कहा, “वोट चोरी क्यों हो रही है. 2024 में, BJP और विपक्ष के बीच 2% का अंतर था. इसलिए अब वे पूरे देश में 30 करोड़ वोट डिलीट कर रहे हैं. नरेंद्र मोदी के पास पावर हो सकती है, लेकिन सड़कें हमारे पास हैं. हम यहां से अपनी पावर वापस लेंगे.”
CJP Bengaluru Protest: शाम 4 बजे ‘महिला एकजुटता विरोध’ और ‘चप्पल विरोध’
CJP कर्नाटक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ‘महिलाओं का एकजुटता मार्च’ की घोषणा की, जिसमें लोगों से अपनी चप्पलें लाने के लिए कहा गया है. पोस्ट में साफ़ किया गया कि ‘चप्पलें’ बाद में ज़रूरतमंद लोगों को दान कर दी जाएंगी.

