धनबाद : झारखंड के धनबाद (Dhanbad) में एक बार फिर से अवैध खनन के दौरान एक खदान के धंस जाने की घटना हुई है. घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं . ये खदान BCCL (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) का है जिसका एक खुला हुआ हिस्सा अचानक घंस गया.
#WATCH | Jharkhand: A portion of BCCL (Bharat Coking Coal Limited) open mine collapsed in Dhanbad. One body has been recovered. Further details awaited. pic.twitter.com/ykcOzcSKEV
— ANI (@ANI) June 9, 2023
जोरापोखर थाना थाना के सब-इंस्पेक्टर बिनोद उरांव के मुताबिक देख कर लग रहा कि कुछ लोग यहां अवैध तरीके से खनन कर रहे थे. अभी तक तीन शव बरामद किये गये हैं. पुलिस अभी ये पता लगाने में लगी है कि यहां पर और अभी कितने लोग फंसे हो सकते हैं .
#WATCH | Jharkhand: One body was recovered after a portion of BCCL (Bharat Coking Coal Limited) open mine collapsed in Dhanbad. pic.twitter.com/7iIyE96YJe
— ANI (@ANI) June 9, 2023
BCCL कर रहा है रेस्क्यू वर्क
घटना के बाद बीसीसीएल की टीम रेस्क्यू के काम में जुट गई है. अब तक पांच लोग खदान से बाहर लाये गये जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतकों में एक महिला एक पुरुष और एक नाबालिग बच्ची शामिल है.मलबा हटाने के लिए पॉकलेन मशीन लगाई गई है.
घटना के बारे में स्थानीय लोगों का बयान
घटना के बारे मे स्थानीय लोगों का कहना है कि रोद की तरह यहां करीब 15-20 लोग कोयला काटने का काम कर रहे थे. अचानक एक हिस्सा उनके उपर गिर गया और लोग दब गये. लोकल लोगों के मुताबिक कम से कम 15 लोग अंदर दबे थे उनमें से 5 लोग बाहर आ चुके हैं. दो लोग घायल है, तीन की मौत हो चुकी है .

