लोकसभा चुनाव 2024 के 5th Phase Voting हो रही है. इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान है लेकिन सबसे ज्यादा जो सीटें चर्चा में हैं वो अमेठी रायबरेली, कैसरगंज और लखनऊ है जहां से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बृजभूषण शरण सिंह का बेटा उम्मीदवार हैं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अपने निर्वाचन क्षेत्र में डटे हुए है.
5th Phase Voting, राहुल गांधी ने बूथों पर जाकर किया निरीक्षण
रायबरेली में वोटिंग सुचारु रुप से चल रही है या नहीं इसका निरीक्षण करने राहुल गांधी पोलिंग बूथों पहुंचे. इस दौरान राहुल गांधी ने मतदाताओं से बात भी की. कांग्रेस ने राहुल का एक वीडियो एक्स पर पोस्ट कर लिखा, रायबरेली में सम्मानित मतदाताओं के बीच पहुंचे जननायक. ये लड़ाई लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है. हम साथ मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे.
ये वीडियो रायबरेली के बछरावां में मतदान केंद्र का है जहां राहुल बच्चे के साथ बात करते नज़र आ रहे हैं.
रायबरेली के बछरावां में मतदान केंद्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे जननायक @RahulGandhi जी।
मतदान आपका अधिकार ही नहीं, आपकी जिम्मेदारी भी है।
देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं, वोट जरूर दें। pic.twitter.com/DQow0m79bD
— Congress (@INCIndia) May 20, 2024
चुरवा हनुमान मंदिर में राहुल गांधी ने की पूजा अर्चना
सुबह रायबरेली में मतदान शुरू होने के साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुरवा हनुमान मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन कर भगवान श्री हनुमान से देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.
रायबरेली के बछरावां में मतदान केंद्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे जननायक @RahulGandhi जी।
मतदान आपका अधिकार ही नहीं, आपकी जिम्मेदारी भी है।
देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं, वोट जरूर दें। pic.twitter.com/DQow0m79bD
— Congress (@INCIndia) May 20, 2024
राहुल ने की भारत की प्रगति के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकलिए वोट डालने की अपील
वहीं पांचवे चरण के मतदान से पहले सुबह एक्स् पर एक पोस्ट डाल राहुल गांधी ने लोगों से मतदान की अपील की, राहुल गांधी ने लिखा, “आज पांचवें चरण का मतदान है! पहले चार चरणों में ही यह साफ हो गया है कि जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी हो गई है और भाजपा को हरा रही है. नफ़रत की राजनीति से ऊब चुका यह देश अब अपने मुद्दों पर वोट कर रहा है. युवा नौकरी के लिए, किसान MSP और कर्ज़ से मुक्ति के लिए, महिलाएं आर्थिक निर्भरता और सुरक्षा के लिए और मज़दूर वाजिब मेहनताने के लिए. जनता INDIA के साथ मिलकर खुद यह चुनाव लड़ रही है और देश भर में बदलाव की आंधी चल रही है. मैं अमेठी और रायबरेली समेत पूरे देश से अपील कर रहा हूं – अपने परिवारों की समृद्धि के लिए, खुद के अधिकारों के लिए, भारत की प्रगति के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकलिए और वोट कीजिए.”
आज पांचवें चरण का मतदान है!
पहले चार चरणों में ही यह साफ हो गया है कि जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी हो गई है और भाजपा को हरा रही है।
नफ़रत की राजनीति से ऊब चुका यह देश अब अपने मुद्दों पर वोट कर रहा है।
युवा नौकरी के लिए, किसान MSP और कर्ज़ से मुक्ति के लिए,…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 20, 2024

