कांग्रेस ने ही RJD कैंडिडेट अभय कुशवाहा का किया विरोध, कहा – लालू कर रहे गलत काम

बिहार महागठबंधन में बिना सीट बंटवारे के RJD के द्वारा प्रत्याशियों को सिंबल बांटे जाने पर जमकर विवाद छिड़ा. आरजेडी और कांग्रेस के बीच तनातनी देखने को मिल रही है. इससे भी खास बात बात यह है कि औरंगाबाद सीट को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. कांग्रेस नेता निखिल कुमार RJD के कैंडिडेट अभय कुशवाहा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. साथ हु लालू यादव पर जमकर हमला बोला है.

लालू यादव गठबंधन नीति के खिलाफ चल रहे हैं- कांग्रेस नेता निखिल कुमार

पूर्व राजयपाल कांग्रेस के नेता निखिल कुमार ने लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा- लालू यादव बिहार में महागठबंधन का मजाक उड़ा रखा है और गठबंधन नीति के खिलाफ चल रहे हैं. बिना सीट के बंटवारा करते हुए उम्मीदवारों की घोषणा करना पूरी तरह गलत है और इसकी वजह से महागठबंधन पर असर होगा. राजद को यह भी हिदायत दी है कि लालू यादव अब नहीं रुके तो कांग्रेस गठबंधन को लेकर भी विचार करेगी. जिस तरह से बिना किसी राय मुशायरा के उम्मीदवारों तक की घोषणा की गई कि यह बिलकुल गलत है.

आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता निखिल कुमार औरंगाबाद से 2004 से 2009 तक सांसद रहे थे. 2009 और 2014 में उन्होंने यहां से चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें यहां से हार मिली. 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी से टिकट मांगा था, लेकिन महागठबंधन के सीट बंटवारे में औरंगाबाद हम के हाथों में चली गई. इसी की वजह से वह चुनाव नहीं लड़ पाए.

ये भी पढ़ें: Bima Bharti ने जेडीयू छोड़ा, राजद में हुई शामिल,पूर्णिया से लड़ सकती हैं चुनाव

निखिल कुमार को उम्मीद थी कि 2024 के चुनाव में औरंगाबाद सीट कांग्रेस के खाते में आएगी, और उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर ली थी लेकिन RJD ने बिना सीट बंटवारे के पूर्व विधायक अभय कुशवाहा को यहां से टिकट दे दिया. पूर्व IPS अधिकारी निखिल कुमार केरल और नागालैंड के राज्यपाल रह चुके हैं.

Latest news

Related news