रामपुर में मतदान के बीच सपा नेता आजम खान का पुलिस पर आरोप, पुलिस उनके वोटरों को धमका कर वोट देने से मना कर रही है

 

उत्तर प्रदेश में आजम खान की विधानससभा सदस्यता रद्द होने के बाद आज यहां उपचुनाव कराये जा रहे हैं. मतदान शुरु होने के बाद सपा नेता आजम खान ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है. सपा नेता आजम खान का आरोप है कि उनके वोटरों को मतदान केंद्रों तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा है. पुलिस जबरन लोगों को उनके घरों से निकलने स रोक रही है. लोगों के साथ बर्बरता की जा रही है. उन्हें पीटा जा रहा है और गिरफ्तार का किया जा रहा है. आजम खान का कहना है कि पुलिस मोहल्लों में जाकर कह रही है कि वोट मत डालना. एक घर में लोगों के इतना डराया गया कि लोग अपने घर से पलायन कर गये हैं.

रामपुर में सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो चुका है

 

Latest news

Related news