Friday, March 13, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बदला बयान कहा मैंने नहीं कराई भारत पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता,बस…..

Donald Trump :  अभी तक भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से अपना बयान बदल दिया है. ट्रंप ने अपने बयान को बदलते हुए कहा है कि उन्होंने भारत पाकिस्तान के बीच लड़ाई रुकवाने के लिए कोई मध्यस्थता नहीं की है बल्कि  दोनो देशो की केवल मदद की है.

Donald Trump : पहले कहा था कि मेरी धमकी पर हुआ सीजफायर  

इससे पहले ट्रंप ने दावा किया कि उन्होने ही भारत पाकिस्तान के बीच धमकी देकर लड़ाई रुकवाई थी.ट्रंप ने अपने अमेरिकी प्रेस से बात करते हुए कहा था कि मैने दोनो देशों को धमकी दी थी कि अगर लड़ाई नहीं रोकी तो व्यापार नहीं करेंगे. दोनो देश व्यापार ना करने की धमकी के बाद युद्ध रोकने पर राजी हुए .

ट्रंप ने आज एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मैंने भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर नहीं कराया, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि मैंने मदद जरूरी की.

Latest news

Related news