Helicopter crash: जोशीमठ घाटी के ऊपर टूटा संपर्क, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

Helicopter crash: उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को छह लोगों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का यह हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण बद्रीनाथ से देहरादून लौटते समय क्रैश हो गया.

Helicopter crash: पायलट समेत 6 लोग थे सवार

हेलीकॉप्टर में पायलट कैप्टन हिमांशु और पांच यात्रियों समेत छह लोग सवार थे, जिनकी पहचान प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के और एचएस नटराज के रूप में हुई है.

हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा, ट्रैकिंग बंद

उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के अनुसार, VT-HCX नाम के इस हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 1.14 बजे बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए उड़ान भरी थी.
जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ते समय, विमान का संपर्क टूट गया, जिसके बाद उसके ट्रैकिंग सिस्टम ने भी चॉपर की लोकेशन दिखाना बंद कर दिया.

भारतीय सेना, SDRF और जिला प्रशासन ने शुरु किया खोज और बचाव अभियान

UCADA ने कहा कि हेलीकॉप्टर के लापता होने और क्रैश की खबरें आने के बाद, भारतीय सेना, चमोली जिला प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों को खोज और बचाव अभियान के लिए भेजा गया.
एहतियात के तौर पर, राज्य के सिविल एविएशन अधिकारियों ने बताया कि ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के पूरे बेड़े को भी रोक दिया गया है.
हेलीकॉप्टर और उसमें सवार छह लोगों को ढूंढने के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.

ये भी पढ़ें-बारिश के कारण टला CEC पर विपक्ष का ‘जन महाभियोग’, शनिवार को बैठेगी मॉक संसद, राहुल बोले- रैली को रोकने हर कोशिश कर रहे अमित शाह

Latest news

Related news