Thursday, February 26, 2026

पटना: सीएम आवास जाने की कोशिश कर रहे BPSC अभ्यार्थियों को पुलिस ने खदेड़ा

पटना में अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंच गए बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठी चार्ज किया.


मंगलवार सुबह से ही BPSC अभ्यार्थी अपनी मांगो को लेकर बीपीएससी कार्यालय के बाहर जमे हुए थे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने मौका मिलते ही अपने आंदोलन का रुख मुख्यमंत्री आवास की ओर मोड़ लिया. अभ्यार्थी राजभवन की तरफ बढ़ ही रहे थे कि पुलिस ने उनको रोक दिया. पुलिस के रोके जाने से प्रदर्शनकारी नाराज़ हो गए गए और बेरिकेटिंग को तोड़ के आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे. जिसे रोकने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा.

Latest news

Related news