दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई की चार्जशीट में मनीष सिसोदिया का नाम नहीं, सिसोदिया ने LG को हटाने की मांग की

दिल्ली (DELHI)

दिल्ली शराब नीति (delhi liquor policy) में लगातार छापेमारी और आरोपों के बीच सीबीआई ने शुक्रवार को चार्जशीट दाखिल किया है. इस चार्जशीट में कहीं भी मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है.

सीबीआई की चार्जशीट के बाद मनीष सिसोदिया ने केंद्र की मोदी सरकार को जम कर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा ने शराब घोटाले की कहानी बनाई और मेरे आवास पर CBI की रेड करवाई .

मनीष सिसोदिया ने सवाल उठाया कि CBI ने जब मनीष सिसोदिया को क्लीन चिट दे दी है तो क्या ऐसे में LG और CS को पद से हटाया जाना चाहिये?

मनीष सिसोदिया ने मांग की कि दिल्ली एलजी और चीफ सेक्रेट्री के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिये, इन्हें पद से हटाना चाहिये

सिसोदिया ने कहा कि CBI की चार्जशीट से आज साफ हो गया कि मनीष सिसोदिया को झूठा बदनाम किया जा रहा था. भाजपा ने LG और CS के माध्यम से दिल्ली सरकार के खिलाफ झूठी रिपोर्ट बनाई.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी कहा कि पूरा केस फर्जी बनाया गया , रेड में कुछ नहीं निकला , 1800 अफसरों ने जांच की  लेकिन चार महीने की जांच में कुछ भी साबित नहीं हुआ

Latest news

Related news