दरभंगा में प्रोफेसर को मिली सर तन से जुदा करने की धमकी, पुलिस कर रही जिहादी एंगल से जांच

बिहार के दरभंगा में एक प्रोफेसर और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला है. मामला मिथिला विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष का हैं. प्रोफेसर प्रेम मोहन मिश्रा को ‘सर तन से जुदा’ की धमकी भरा पत्र मिला. पत्र में प्रोफेसर और उनके परिवार वालों का ‘सर तन से जुदा’ की धमकी दी गई है. प्रोफेसर की शिकायत पर पुलिस से कार्रवाई करते हुए उनको सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड दिया है.

प्रोफेसर को मिली धमकी मामले में DSP अमित कुमार ने बताया की पत्र डाक से मिला है. कोई फोन कॉल नहीं आया है. पत्र में ट्रांसफर का भी कुछ मुद्दा है. पुलिस मामले में जांच कर रही है. पत्र में इनके कार्यकाल के पहले के मामलों का भी ज़िक्र है. पुराने मामलों को सुलझाने की बात कही गई है. डीएसपी ने कहा पत्र की शब्दावली से ये साबित नहीं किया जा सकता कि यह पत्र जिहादियों ने लिखा है.

Latest news

Related news